{"_id":"c4a1de70-6fa1-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"bcci-not-allowed-england-cricketers-to-practice-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लिश क्रिकेटरों को भारत में नहीं मिली अभ्यास की इजाजत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लिश क्रिकेटरों को भारत में नहीं मिली अभ्यास की इजाजत
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 05 Feb 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने इंग्लैंड की काउंटी टीमों के करीब 30 क्रिकेटरों को भारत में अभ्यास करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने घरेलू जमीन पर भारत को टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 1-2 से मिली हार के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में खेलने का अभ्यास करने के उद्देश्य से इंग्लिश काउंटी टीमों यॉर्कशायर, नॉटिंघमशायर, डरहम, केंट, हैंम्पशायर, ग्लेमोर्गन और ग्लूसेस्टरशायर के खिलाडी़ भारतीय पिचों पर खासतौर पर स्पिन के गुर सीखना चाहते थे। भारत में अभ्यास की अनुमति नहीं मिलने के बाद सभी खिलाड़ी उपमहाद्वीप की परिस्थितियों को समझने के लिए अब श्रीलंका का दौरा करेंगे।
विज्ञापन