फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI named Ajinkya Rahane as the vice captain of team india in the test series against Sri Lanka

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए हुई टीम की घोषणा, हुई दिग्गज बल्लेबाज की वापसी

Mon, 23 Oct 2017 07:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 23 Oct 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
BCCI named Ajinkya Rahane as the vice captain of team india in the test series against Sri Lanka
अंजिक्या रहाणे - फोटो : SELF

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले 2 टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। कप्तान विराट कोहली को आाराम नहीं दिया गया है। वह टीम की कप्तानी करेंगे। अजिंक्य रहाणे को उप कप्तान बनाया गया है। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका दिया गया है। इन दोनों को श्रीलंका में टेस्ट सीरीज के बाद वन डे और टी-20 सीरीज से बाहर रखा गया था। 

विज्ञापन


बोर्ड के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने सोमवार को बताया कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अजिंक्य रहाणे को भारतीय क्रिकेट टीम का उप कप्तान घोषित किया गया है। पहले मीडिया में अटकलें थी कि ‌विराट कोहली को टेस्ट सीरीज में आराम दिया जा सकता है। खबर यह भी थी कि विराट कोहली ने निजी कारणों से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आराम मांगा है। लेकिन इन सब अटकलों को खारिज करते हुए विराट कोहली को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने केएल राहुल को भी टीम में मौका दिया है। केएल राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वन-डे सीरीज में मौका नहीं दिया गया है। पहला टेस्ट 16 से 20 नवंबर को कोलकाता में तथा दूसरा टेस्ट 24 से 28 नवंबर तक नागपुर में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 2 से 6 दिसंबर तक दिल्ली के फिरोज शाह कोटला ग्राउंड में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इस प्रकार है। विराट कोहली (कप्तान), केल राहुल, मुरली विजय, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और इशांत शर्मा। 
     
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में भी विराट कोहली को आराम नहीं दिया गया है। टी-20 टीम में मुंबई के श्रेयस अय्यर और हैदराबाद के मोहम्मद शीराज नया चेहरा होंगे। पहला टी-20 दिल्ली में 1 नवंबर को खेला जाएगा। आशीष नेहरा का यह अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। सीरीज का दूसरा मैच 4 नवंबर को राजकोट में तथा तीसरा मैच 7 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।  

टी-20 टीम इस प्रकार है- विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडेय, श्रेयर अय्यर, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, मोहम्मद शीराज 

श्रीलंका की टीम 11 नवंबर से बोर्ड प्रेसीडेंट के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इस मैच में प्रेसीडेंट इलेवन की कमान नमन ओझा को सौंपी गई है।

अभ्यास मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम इस प्रकार है- नमन ओझा, संजू सैमसन, जीवनज्योत सिंह, बी संदीप, तन्मय अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, रोहन प्रेम, आकाश भंडारी, जलज सक्सेना, एवी मिलिंद, आवेश खान, संदीप वैरियर और रवि किरण


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed