{"_id":"5c3ace3ebdec2273322c3e41","slug":"bcci-members-says-coa-double-standards-on-pandya-rahul-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांड्या-राहुल विवादित बोल मामले में जांच के तरीके पर COA में मतभेद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पांड्या-राहुल विवादित बोल मामले में जांच के तरीके पर COA में मतभेद
Sun, 13 Jan 2019 11:05 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
hardik pandya, kl rahul
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय निलंबित क्रिकेटरों हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल के टीवी कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर की गई अनुचित टिप्पणी मामले में जल्द सुनवाई चाहते हैं लेकिन डायना एडुल्जी को लग रहा कि ऐसा होने पर मामले में 'लीपापोती' होने की संभावना है। प्रशासकों की दो सदस्यीय समिति में इस मामले की जांच के तरीके पर भी मतभेद है।
विज्ञापन
पंड्या और राहुल ने टीवी कार्यक्रम 'कॉफी विद करण' में महिलाओं को लेकर अनुचित टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हें मामले की जांच जारी रहने तक निलंबित कर दिया गया था। दोनों खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलिया दौरे से जल्द भारत पहुंचने की संभावना है। एडुल्जी और राय केबीच ईमेल के जरिये हुई बातचीत में एडुल्जी ने बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी के मामले की शुरुआती जांच करने पर आशंका जताई।
विज्ञापन
एडुल्जी के मुताबिक जौहरी खुद यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे थे और इससे जांच में लीपापोती की जा सकती है। एडुल्जी के उलट राय चाहते हैं कि मामले की जांच दूसरे एकदिवसीय से पहले पूरी कर ली जाए क्योंकि इसमें देरी से टीम की मजबूती पर असर पड़ेगा। राय का मानना है कि जांच जल्दी पूरी की जानी चाहिए क्योंकि टीम में खिलाड़ियों की संख्या 15 से 13 हो गई है।
विज्ञापन
बीसीसीआई की विधि टीम ने इस मामले में तदर्थ लोकपाल की नियुक्ति की मांग की जबकि राय इसमें न्याय मित्र का विचार जानना चाहते हैं। एडुल्जी चाहती हैं कि सीओए और पदाधिकारी जांच का हिस्सा बनें क्योंकि सीईओ की मौजूदगी को 'गलत नजरिये' से देखा जाएगा।