फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI likely to help Nepal teams FOR exposure and training in India, Decision may come before the World Cup

BCCI: अफगानिस्तान के बाद नेपाल की मदद करेगा बीसीसीआई, टी20 विश्व कप से पहले हो सकता है निर्णय

Sat, 03 Feb 2024 08:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 03 Feb 2024 08:10 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2024 के लिए नेपाल की सीनियर टीम जून में अमेरिका को रवाना होगी। इससे पहले सीएएन ने बीसीसीआई सचिव से टीम को उचित प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की मांग की है।

विज्ञापन
BCCI likely to help Nepal teams FOR exposure and training in India, Decision may come before the World Cup
जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक दशक से लगातार अफगानिस्तान क्रिकेट की मदद करने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएएन) की सहायता का मन बनाया है। शुक्रवार को सीएएन के अध्यक्ष चतुर बहादुर ने दिल्ली में बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बुनियादी ढांचा और ट्रेनिंग संबंधित सहायता देने को लेकर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


टी20 विश्व कप 2024 के लिए नेपाल की सीनियर टीम जून में अमेरिका को रवाना होगी। इससे पहले सीएएन ने बीसीसीआई सचिव से टीम को उचित प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की मांग की है। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो टी20 विश्व कप में खेलने से पहले नेपाल की टीम दिल्ली में कुछ प्रैक्टिस मैच खेल सकती है। 
विज्ञापन


नेपाल में क्रिकेट को बढ़ाना चाहते हैं जय शाह
महिलाओं की प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) को लेकर हुई बैठक के दौरान उभरते क्रिकेटर्स को उचित प्रशिक्षण देने को लेकर चर्चा हुई। सीएएन से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ''सीएएन अध्यक्ष चतुर बहादुर ने हाल ही में एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) की बैठक के दौरान बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात की थी और उन्हें चर्चा के लिए नई दिल्ली आने के लिए आमंत्रित किया था। दोनों ने मुलाकात की जिसमें बीसीसीआई सचिव ने उनसे इस संबंध में एक औपचारिक प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। जय शाह नेपाल में क्रिकेट को बढ़ावा देने में बहुत सहायक रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान की राष्ट्रीय और अंडर-19 टीमों ने कई वर्षों तक दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में प्रशिक्षण लिया है। अब बीसीसीआई आने वाले वर्षों में नेपाल क्रिकेट के विकास में मदद करने की तैयारी कर रहा है। सीएएन का मानना है कि देश के खिलाड़ियों को तीन क्षेत्रों में मदद की जरुरत हैं। 


तीन क्षेत्रों में मदद की मांग
बोर्ड चाहता है कि टी20 विश्व कप से पहले नेपाल की राष्ट्रीय टीम को बिना किसी व्यवधान के प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका दिया जाए। दरअसल, काठमांडू का मौसम खेल के पक्ष में नहीं है। दूसरी तरफ नेपाल में खिलाड़ियों को उचित मेडिकल सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं जबकि भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में उच्चतम व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। वहीं, बोर्ड की तीसरी मांग है कि नेपाल की अंडर-19 और ए टीमों को अलग-अलग राज्यों की टीमों के साथ खेलने का मौका मिले। इससे उनके खिलाड़ियों के विकास में मदद होगी साथ ही कौशल में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed