फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI level 2 exam for umpires board asked 37 mind twisting questions Only three out of 140 umpires passed

BCCI Test: हेलमेट में गेंद फंसी तो क्या कैच आउट देंगे? बीसीसीआई ने परीक्षा में अंपायर्स से पूछे ये रोचक सवाल

Thu, 18 Aug 2022 03:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 18 Aug 2022 03:07 PM IST
सार

इस परीक्षा में ऐसे-ऐसे सवाल पूछे गए जिसे जानकर सभी हैरान रह गए। 137 अंपायर भी इसका जवाब सही से नहीं दे पाए। परीक्षा 200 अंकों की थी। इसके लिए कट ऑफ 90 अंक था। लिखित परीक्षा के 100 अंक, मौखिक और वीडियो के 35-35 अंक थे। वहीं, फिजिकल के 30 अंक थे।

विज्ञापन
BCCI level 2 exam for umpires board asked 37 mind twisting questions Only three out of 140 umpires passed
अंपायर से बात करते भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अंपायरिंग का स्तर बढ़ाने के लिए इन दिनों लगातार काम कर रहा है। वह कई स्तरों पर टेस्ट लेकर अंपायरों को तैयार करता है। इसी क्रम में उनसे एक टेस्ट का आयोजन किया। यह टेस्ट महिला और जूनियर मैचों (ग्रुप-डी) में अंपायर बनने के लिए था। राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायर बनने के लिए यह पहली सीढ़ी मानी जाती है। बीसीसीआई के इस टेस्ट में 140 में से सिर्फ तीन अंपायर ही पास हो पाए हैं। 
विज्ञापन


इस परीक्षा में ऐसे-ऐसे सवाल पूछे गए जिसे जानकर सभी हैरान रह गए। 137 अंपायर भी इसका जवाब सही से नहीं दे पाए। परीक्षा 200 अंकों की थी। इसके लिए कट ऑफ 90 अंक था। लिखित परीक्षा के 100 अंक, मौखिक और वीडियो के 35-35 अंक थे। वहीं, फिजिकल के 30 अंक थे। कोरोना महामारी के बाद पहली बार फिजिकल टेस्ट को शामिल किया गया है। वीडियो टेस्ट के दौरान मैच से जुड़े फुटेज और विशेष परिस्थितियों को लेकर सवाल किए गए।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान पूछे गए 37 में से कुछ मजेदार सवाल और उसके जवाब
प्रश्न: अगर पवेलियन के किसी हिस्से की परछाई, पेड़ या फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी की परछाई पिच पर पड़ती है तो बल्लेबाज उसकी शिकायत करते हैं तो आप क्या करेंगे?
उत्तर: पेड़ या पवेलियन की परछाई को संज्ञान में नहीं लिया जा सकता है। जहां तक फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी की बात है तो उसे स्थिर रहने के लिए कहा जा सकता है, नहीं तो अंपायर के पास गेंद को डेड बॉल करार देने का भी अधिकार है।
प्रश्न: गेंदबाज को चोट लगी है और उसके हाथ में पट्टी/टेप बंधी है। अगर आपको लगता है कि उसकी चोट सही है और अगर पट्टी हटाता है तो खून निकलेगा तो क्या आप उसे पट्टी लगाकर गेंदबाजी करने की इजाजत देंगे?
उत्तर: किसी भी हाल में गेंदबाजी करने के लिए गेंदबाज को पट्टी हटाना होगा। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो गेंदबाजी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
प्रश्न: एक सही गेंद पर बल्लेबाज ने शॉट खेला। गेंद शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी के हेलमेट में अटक गई। गेंद के कारण हेलमेट गिर गया, लेकिन गेंद को जमीन पर गिरने से पहले फील्डर ने कैच कर लिया तो क्या आप बल्लेबाज को आउट देंगे?
उत्तर: नहीं, बल्लेबाज नॉट आउट होगा।

बोर्ड ने परीक्षा को लेकर क्या कहा?
बोर्ड के एक अधिकारी ने एक वेबसाइट से बातचीत में बताया, ''यह परीक्षा केवल खेल के नियमों को लेकर नहीं था। यह इस बारे में था कि वह लाइव मैच के दौरान किसी परिस्थिति में किस तरह से फैसला लेंगे। यह परीक्षा मुश्किल थी, लेकिन हम गुणवत्ता से समझौता नहीं कर सकते हैं। अगर आप राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे अंपायरिंग करना चाहते हैं तो गलती की कोई जगह नहीं हो सकती है। आपको खेल की समझ और नियमों का पूरा ज्ञान होना चाहिए।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed