फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci issues notice ambati rayudu

बुरे फंसे अंबाती रायडू, BCCI ने नोटिस जारी कर मांगा एक हफ्ते में जवाब

Sun, 21 Jan 2018 08:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
 bcci issues notice ambati rayudu
अंबाती रायडू - फोटो : File
टीम इंडिया के वन-डे खिलाड़ी अंबाती रायडू को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अंपायर के एक फैसले पर नाराजगी वक्त करना भारी पड़ गया है। बता दें कि 11 जनवरी को कर्नाटक और हैदराबाद के बीच खेले मैच में रायडू ने अंपायर के एक फैसले पर सवाल खड़ा था। उनके व्यवहार से खफा बीसीसीआई ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है और अपना पक्ष रखने के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया है। 
विज्ञापन


ये था मामला
हैदराबाद के गेंदबाज मोहम्मद सिराज 20वां ओवर कर रहे थे और आखिरी बॉल पर कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर ने शॉट लगाया। बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे मेहदी हसन ने बॉल को चौका होने से बचा लिया, लेकन जब रिप्ले में देखा गया तो उनका पैर बॉउंड्री से सट गया था। हालांकि अंपायरों ने इसे पहले दो रन ही करार दिया, लेकिन जब कर्नाटक फील्डिंग करने आती है तो विनय कुमार अंपायरों से इस बात की शिकायत करते हैं और कर्नाटक के टोटल में दो रन अतिरिक्त जोड़ देते हैं। 
विज्ञापन


हैदराबाद को यह मैच जीतने के लिए पहले तो 204 रन चाहिए थे, लेकिन अंपायर के फैसले के बाद लक्ष्य 206 का हो जाता है। हालांकि हैदराबाद इस मैच में 9 विकेट पर 203 रन बना लेती है और उन्हें लगता है कि मैच टाई हो गया है और मैच अब सुपर ओवर में चला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मैच के बाद दोनों कप्तान के बीच इसको लेकर विवाद हो जाता है और मामला मैच रेफरी तक पहुंचता है। मैच रेफरी के मुताबिक रायडू और टीम के मैनेजर कृष्ण राव दोषी हैं। इस पर बीसीसीआई ने दोनों को नोटिस जारी करके एक सप्ताह में जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed