{"_id":"5f302f398ebc3e3cfe1a99e4","slug":"bcci-eyes-start-of-domestic-season-from-november-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL के बाद BCCI की नजरें 19 नवंबर से घरेलू सत्र शुरू करने पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के बाद BCCI की नजरें 19 नवंबर से घरेलू सत्र शुरू करने पर
Mon, 10 Aug 2020 07:45 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 10 Aug 2020 07:45 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ 19 नवंबर की संभावित तारीख के साथ घरेलू सत्र शुरू करने की योजना बना रहा है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग की विभिन्न टीमों से खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी पृथकवास से जुड़े नियमों के कारण कुछ शुरुआती दौर के मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के कारण घरेलू सत्र में विलंब का मतलब है कि सिर्फ मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी का आयोजन हो पाएगा जिसमें 38 टीमें दोनों प्रारूपों में मिलाकर 245 मैच खेलेंगी। इस साल विजय हजारे ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी या चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन नहीं होगा और अब तक के कार्यक्रम के अनुसार ईरानी कप को लेकर भी कोई योजना नहीं है। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, 'यह अस्थाई सूची है जिसे तैयार किया गया है और इसे स्वीकृति के लिए अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के पास भेजा गया है।'
विज्ञापन
आईपीएल खेलकर लौटने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नियमों के अनुसार 14 दिन तक पृथकवास में रहना होगा। अधिकारी ने कहा, 'यह मुद्दा मुख्य रूप से उन खिलाड़ियों के साथ है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं और टीम के साथ हैं तथा कुछ क्रिकेट खेलना चाहते हैं। अगर खिलाड़ी की टीम प्ले आफ से पहले भी बाहर हो जाती है तो भी वह तीन नवंबर से पहले वापस नहीं आ पाएगा और 17 नवंबर तक उसे पृथकवास में रहना होगा।' उन्होंने कहा, 'जिनकी टीमों ने प्ले आफ में जगह बनाई है और फाइनल में पहुंच सकती हैं, उन्हें शुरुआती कुछ दौर के मुकाबलों से बाहर रहना होगा। लेकिन यह मसौदा प्रस्ताव है और इसमें बदलाव हो सकता है।'
विज्ञापन
बीसीसीआई के अगला आईपीएल मार्च के अंत से या अप्रैल की शुरुआत से भारत में कराने की उम्मीद है और ऐसे में रणजी फाइनल और आईपीएल की शुरुआत में तीन हफ्ते का ब्रेक जरूरी है जिससे कि खिलाड़ी व्यस्त टूर्नामेंट से उबर सकें।इस बीच रणजी ट्रॉफी के प्रारूप को क्षेत्रीय प्रारूप में कराने की अटकलें हैं लेकिन अधिकारी ने कहा कि ऐसा होने की संभावना नहीं है।
पिछले दो साल से ग्रुप ए और बी से शीर्ष पांच टीमें रणजी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाती थी जबकि इस साल ए, बी और सी से शीर्ष दो टीमें अंतिम आठ में जगह बनाएंगी। सातवीं टीम तीनों ग्रुप से तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम होंगी जबकि क्वार्टर फाइनल की अंतिम टीम का फैसला ग्रुप डी और ग्रुप ई के चैंपियन के बीच प्ले आफ मुकाबले से होगा।