फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI defers India's Bangladesh tour in August 2025 to September 2026 Rescheduling the series

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच सीमित ओवर की सीरीज स्थगित, अब अगले साल होगा दौरा; बीसीसीआई ने दी जानकारी

Sat, 05 Jul 2025 05:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Jul 2025 05:42 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान जारी कर बताया कि भारतीय बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आम सहमति से सीरीज को टालने का फैसला किया है।

विज्ञापन
BCCI defers India's Bangladesh tour in August 2025 to September 2026 Rescheduling the series
भारतीय टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त में होने वाले सीमित ओवरों की सीरीज स्थगित कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान जारी कर बताया कि भारतीय बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आम सहमति से सीरीज को टालने का फैसला किया है। दोनों देशों के बीच ये सीरीज अब सितबंर 2026 में खेली जाएगी।
विज्ञापन

बाद में जारी होगा संशोधित कार्यक्रम
बीसीसीआई ने बताया कि यह निर्णय दोनों बोर्ड के बीच विचार-विमर्श के बाद लिया गया है, जिसमें दोनों टीमों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और कार्यक्रम की सुविधा को ध्यान में रखा गया है। बीसीबी सितंबर 2026 में इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। सीरीज की संशोधित तारीख और कार्यक्रम की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित-कोहली को खेलते देखने का बढ़ेगा इंतजार
भारत का बांग्लादेश दौरा स्थगित होने से रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रशंसकों को झटका लगा होगा। दरअसल, रोहित और कोहली अब भारत के लिए वनडे में ही खेलेंगे क्योंकि इन दोनों ने टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। इनके प्रशंसकों को उम्मीद थी कि वे रोहित-कोहली की जोड़ी को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते देखेंगे, लेकिन अब यह दौरा एक साल के लिए टल गया है तो रोहित-कोहली के मैदान पर दिखने का इंतजार भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

17 अगस्त से खेली जानी थी सीरीज
भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है जहां वह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। भारत का इंग्लैंड दौरा चार अगस्त तक चलेगा। भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे और टी20 मैचों की सीरीज 17 अगस्त से शुरू होनी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार, भारत को पहले तीन वनडे मैच खेलने थे और फिर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed