फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI complains against Pakistan cricketers Haris Rauf, Sahibzada Farhan PCB lodge protest against Suryakumar
IND Inning
172/9 (20 ov)
Target: 260
Mayank Yadav 3(4)*
Prince Yadav 18 (17)
Match completed

BCCI: बीसीसीआई ने आईसीसी से रऊफ और साहिबजादा की शिकायत की, भड़काऊ इशारों पर जताई आपत्ति

Thu, 25 Sep 2025 08:12 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 25 Sep 2025 08:12 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी से पाकिस्तान के खिलाड़ी हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की शिकायत की है। वहीं, दूसरी ओर, पीसीबी ने भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार के बयान को लेकर आईसीसी का दरवाजा खटखटाया है। 

विज्ञापन
BCCI complains against Pakistan cricketers Haris Rauf, Sahibzada Farhan PCB lodge protest against Suryakumar
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी से पाकिस्तान के खिलाड़ी हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की शिकायत की है। बीसीसीआई ने अपनी शिकायत में इन दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर एशिया कप के सुपर चार चरण मैच के दौरान भड़काऊ इशारे करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Trending Videos

आईसीसी कर सकता है सुनवाई
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, समझा जाता है कि बीसीसीआई ने रऊफ और फरहान की शिकायत बुधवार को ही कर दी थी और आईसीसी को ई-मेल कर दिया था। अगर साहिबजादा और रऊफ लिखित में इन आरोपों का खंडन करते हैं तो इस मामले पर आईसीसी सुनवाई कर सकता है। इस स्थिति में इन दोनों खिलाड़ियों को सुनवाई के लिए आईसीसी एलीट पैनल के रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार की टिप्पणी से बौखलाया पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी बदले की भावना से भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की आईसीसी से शिकायत की है। पीसीबी ने सूर्यकुमार को इसलिए निशाने पर लिया है क्योंकि उन्होंने 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण के मैच के बाद जीत ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सशस्त्र बलों को समर्पित की थी और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाई थी। पीसीबी का आरोप है कि सूर्यकुमार का बयान राजनीति से प्रेरित था। हालांकि, यह देखना होगा कि यह शिकायत कब की गई है क्योंकि नियमनुसार, टिप्पणी के सात दिनों के अंदर शिकायत दर्ज करानी होती है।
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाए थे हाथ
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप की शुरुआत से पहले ही मामला गर्म चल रहा है। पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में काफी तनाव आ गया था जिसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने मिला था। भारत ने ग्रुप चरण के पहले मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था जो बड़ा विवाद बना था। हालांकि, उस वक्त भी पीसीबी ने आईसीसी से शिकायत की थी, लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी थी। लेकिन लगता है कि पाकिस्तान को शर्मिंदगी झेलने की आदत सी पड़ गई है, इसलिए उसने एक बार फिर सूर्यकुमार को निशाने पर लिया है। भारतीय खिलाड़ियों ने सुपर चार चरण के मैच में भी पाकिस्तान के साथ हाथ नहीं मिलाने की रणनीति जारी रखी थी। लेकिन रविवार को खेले गए इस मैच में मैदान पर माहौल गर्म नजर आया था।

क्या है पूरा मामला?
भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को खेले गए मैच के दौरान माहौल गर्म हो गया था। दरअसल, लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआती दिलाई थी, इससे उत्साहित भारतीय फैंस लगातार कोहलो-कोहली का नारा लगा रहा थे। बाउंड्री पर उस वक्त रऊफ खड़े थे और उन्होंने आपत्तिजनक इशारे किए। इतना ही नहीं, मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बहस भी हुई थी।

पावरप्ले के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों में बहस हुई जिससे मैदान पर माहौल गर्म हो गया। दरअसल, शाहीन अफरीदी भारत की पारी का चौथा ओवर डालने आए और गिल ने उन पर दो चौके लगाए। इसके बाद शाहीन और गिल के बीच कुछ बहस हुई जिसके बाद गिल ने शाहीन को जाने का इशारा किया। इसके बाद अगला ओवर डालने हारिस रऊफ आए। गिल ने फिर आखिरी गेंद पर चौका जड़ा जिसके बाद अभिषेक और रऊफ के बीच तीखी बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख अंपायर गाजी सोहेल ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया।

फंस सकते हैं फरहान और रऊफ
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद बल्ले को बंदूक की तरह पकड़ा और फायरिंग जैसा इशारा कर जश्न मनाया था। साहिबजादा की इस हरकत की खूब आलोचना की गई थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने इसे लेकर आईसीसी से शिकायत कर दी है। रऊफ और साहिबजादा को अब आईसीसी की सुनवाई के दौरान अपने इन इशारों को लेकर जवाब देना होगा। अगर वे अपने जवाब से पैनल को संतुष्ट नहीं कर सके तो इन दोनों पर आईसीसी की आचार संहिता के तहत कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed