फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI chief sourav ganguly participated in ICC meeting through video conferencing

ICC ने की आपात योजनाओं पर बात, BCCI अध्यक्ष सौरव ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लिया हिस्सा

Sat, 28 Mar 2020 09:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 28 Mar 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
BCCI chief sourav ganguly participated in ICC meeting through video conferencing
आईसीसी - फोटो : social media

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्रभावशाली बोर्ड ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए टी-20 विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सहित अपने प्रमुख टूर्नामेंट के लिए विभिन्न आपात योजनाओं पर चर्चा की। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अध्यक्ष सौरव गांगुली ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई इस बैठक में हिस्सा लिया जबकि यह कयास लगाए जा रहे थे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष इसमें भाग लेंगे।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होने वाली कई द्विपक्षीय टेस्ट सीरीजों के भी रद्द होने के आसार बन रहे हैं। आईसीसी की ओर से कहा गया है, ‘महामारी के कारण विश्व स्तर पर खेलों पर पड़ रहे प्रभाव पर चर्चा की गई।’ टूर्नामेंट को आगे खिसकाने या उनकी तिथियों में बदलाव पर कोई फैसला नहीं किया गया।
विज्ञापन


बोर्ड के एक सदस्य से पूछा गया कि इंग्लैंड अगर पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की मेजबानी नहीं कर पाता है तो फिर क्या होगा तो उन्होंने कहा कि अंक वितरित करने का मामला तकनीकी समिति को सौंपा जाएगा। सदस्य देशों के प्रतिनिधि ने कहा, ‘यह तब तक नहीं हो सकता जब तक कि कोई सौहार्दपूर्ण हल नहीं निकल जाता। ऐसा हो सकता है कि भारत छह सीरीज खेले और तालिका में शीर्ष पर रहे और इंग्लैंड ‘लॉकडाउन’ और एफटीपी (भविष्य के दौरा कार्यक्रम) में व्यस्तता के कारण तीन सीरीज ही खेल पाए। अंकों के वितरण के लिए उचित हल निकालना होगा और यह मामला तकनीकी समिति को सौंपा जाना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

टी-20 विश्व कप पर खतरा नहीं

BCCI chief sourav ganguly participated in ICC meeting through video conferencing
टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

बोर्ड के कुछ सदस्यों को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप पर खतरा नहीं है क्योंकि अक्तूबर अभी काफी दूर है। बोर्ड ने इसके साथ ही 2019 के लिए वित्तीय विवरणों तथा आईसीसी पुरुष विश्व कप 2019 और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप क्वालिफायर 2019 के अंतिम खातों को भी मंजूरी दी।


मनु साहनी, मुख्य कार्यकारी आईसीसी

आईसीसी प्रबंधन आईसीसी प्रतियोगिताओं को लेकर आपात योजनाओं पर काम करता रहेगा। इसके साथ ही वह इस महामारी से जुड़ी विभिन्न परिस्थितियों के आधार पर सभी उपलब्ध विकल्पों पर विचार करने के लिये सदस्य देशों के साथ काम करना जारी रखेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed