फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announced 125 crore rupees prize money for T20 World cup champion Indian Team Jay shah announce

T20 World cup : बीसीसीआई ने विश्व विजेता टीम के लिए पुरस्कार का एलान किया, बोर्ड देगा इतनी इनामी राशि, जानें

Sun, 30 Jun 2024 09:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 30 Jun 2024 09:25 PM IST
सार

भारत ने बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया था और दूसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था। भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने असाधारण प्रदर्शन से अपने आलोचकों को चुप करा दिया है।

विज्ञापन
BCCI announced 125 crore rupees prize money for T20 World cup champion Indian Team Jay shah announce
टी20 विश्व कप - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों के लिए पुरस्कार का एलान किया है। भारत ने बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया था और दूसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था। भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। भारतीय टीम का यह 11 साल में पहला आईसीसी खिताब है। 
विज्ञापन

जय शाह ने की ईनाम की घोषणा
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने टी20 विश्व कप की विजेता टीम को 125 करोड़ रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। जय शाह ने एक्स पर लिखा, मुझे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की विजेता भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

'भारतीय टीम ने आलोचकों का मुंह बंद किया'
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने असाधारण प्रदर्शन से अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। जय शाह ने एक बयान में कहा, रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व में, इस टीम ने उल्लेखनीय संकल्प और लचीलापन दिखाया है, जिस कारण भारत आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में टूर्नामेंट को अजेय रहते जीतने वाला पहला देश बना। टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन से अपने आलोचकों का मुंह बंद किया है और उन्हें चुप करा दिया है। टीम का सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है और आज वे दिग्गज लोगों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने टीम की कड़ी मेहनत की भी प्रशंसा की और कहा, इस टीम ने अपने समर्पण, कड़ी मेहनत और अदम्य जज्बे से सभी को गौरवान्वित किया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में और विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और अन्य खिलाड़ियों की मदद से उन्होंने 1.4 अरब भारतीयों के सपनों और उम्मीदों को पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed