कोलकाता में होगा टी-20 वर्ल्ड कप 2016 का फाइनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2016 इस बार भारत में होगा। इसके सभी मैच भारत के विभिन्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसका फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में 3 अप्रैल 2016 को खेला जाएगा।
बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि आईसीसी पुरुष और महिला दोनों टी-20 वर्ल्ड कप भारत में ही होंगे। उन्होंने कहा कि पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 11 मार्च 2016 से 3 अप्रैल 2016 तक खेले जाएंगे।
यहां होंगे अन्य मुकाबले
बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोलकाता में टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जबकि बंगलुरु, चेन्नई, धर्मशाला, मोहाली, मुंबई, नागपुर और दिल्ली में भी मुकाबले खेले जांएगे।
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि बीसीसीआई गौरवांवित है कि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को होस्ट करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने बीसीसीआई की ओर से दर्शकों से वादा किया कि इस बार टूर्नामेंट को और भी ज्यादा यादगार बनाया जाएगा।