{"_id":"5a24ed954f1c1ba7678bf806","slug":"bcci-and-cos-may-hike-indian-players-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मिथ और रूट के बराबर होगी कोहली की सैलरी, BCCI इतनी कर सकती है खिलाड़ियों की तनख्वाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मिथ और रूट के बराबर होगी कोहली की सैलरी, BCCI इतनी कर सकती है खिलाड़ियों की तनख्वाह
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के खिलाड़ी भी अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की खिलाड़ियों के बराबर अमीर होंगे। दरअसल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा टीम के खिलाड़ियों के वेतन बढ़ाने की मांग को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने मान ली है।
गुरुवार को कोहली, धोनी और कोच रवि शास्त्री सीओए के चीफ विनोद राय, डायना इडुल्जी और बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी से मुलाकात की।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब ग्रेड 'ए' कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की सैलरी सालाना 12 करोड़ रुपए की जा सकती है, जबकि ग्रेड 'बी' वालों की 8 और ग्रेड 'सी' में शामिल खिलाड़ियों की सैलरी 4 करोड़ रुपए की जा सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि अब तक ग्रेड 'ए' खिलाड़ियों को सालाना 2 करोड़, ग्रेड 'बी' वालों को 1 करोड़ और ग्रेड 'सी' वालों को 50 लाख रुपए सालाना सैलरी मिला करती थी।
ये भी पढ़ेंः दुनिया का यह बड़ा बल्लेबाज कोहली और स्मिथ को खिलाना चाहता है अपने टीम में
सैलरी बढ़ाए जाने के बाद अब विराट कोहली को भी ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के बराबर सैलरी मिलेगी। स्मिथ और रूट को भी सालाना 12 करोड़ रुपए मिला करते हैं।
कोहली, धोनी और शास्त्री की सीओए के साथ करीब 4 घंटे तक मीटिंग चली। जिसमें इस बात का मुद्दा उठाया गया था कि ऑस्ट्रेलियाई और ब्रिटिश खिलाड़ियों की सैलरी हमसे कहीं ज्यादा है और उनके आगे हमें मामूली सी सैलरी मिला करती है।