फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BBL: Steve Smith 58 ball century in Big Bash League 2025, eyes on Champions Trophy

BBL: आईपीएल में किसी टीम ने नहीं खरीदा, अब बिग बैश लीग में गरजा स्टीव स्मिथ का बल्ला, 58 गेंद में जड़ दिया शतक

Sat, 11 Jan 2025 02:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 Jan 2025 02:52 PM IST
सार

स्मिथ 64 गेंदों पर 121 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और सात छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 189 का रहा। उनके अलावा बल्लेबाज बेन ड्वारशुइस सात गेंद में एक चौका और तीन छक्की की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
BBL: Steve Smith 58 ball century in Big Bash League 2025, eyes on Champions Trophy
स्टीव स्मिथ - फोटो : Twitter BBL

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शनिवार को बिग बैश लीग में शानदार वापसी की। स्मिथ ने 58 गेंद बेहतरीन शतक जड़ा जो इस टूर्नामेंट में उनका तीसरा शतक रहा। उनकी पारी की बदौलत सिडनी सिक्सर्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 222 रनों का विशाल स्कोर बनाया। स्मिथ को आईपीएल 2025 के लिए नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। ऐसे में उन्होंने दिखाया है कि उनमें अभी भी टी20 खेलने का दमखम बाकी है। उन्होंने इस मैच से पहले जुलाई 2024 में पिछला टी20 मैच खेला था। वहीं, स्मिथ फरवरी 2024 से कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 नहीं खेले हैं।
विज्ञापन

स्मिथ ने जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया

स्मिथ को 31 के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला था, जब कूपर कोनोली ने उनका आसान कैच छोड़ दिया था। स्मिथ ने पर्थ स्कॉर्चर्स के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया और 58 गेंद में शतक पूरा किया। स्मिथ ने अपनी पारी के दौरान स्विच हिट से लेकर हर क्रिकेटिंग शॉट्स खेले। शनिवार को जब स्मिथ ने स्विच हिट लगाया तो फैंस झूम उठे। यह एक ऐसा शॉट है, जो आमतौर पर स्मिथ खेलते दिखाई नहीं पड़ते हैं।

स्मिथ 64 गेंदों पर 121 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और सात छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 189 का रहा। उनके अलावा बल्लेबाज बेन ड्वारशुइस सात गेंद में एक चौका और तीन छक्की की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान मोइसेस हेनरिक्स ने 28 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मिथ ने मैकडरमोट की बराबरी की

अगर सैम फैनिंग ने डीप मिड विकेट पर एक बेहतरीन सेव नहीं किया होता तो स्मिथ अपने शतक तक तीन गेंद पहले ही पहुंच गए होते। फैनिंग के अविश्वसनीय प्रयास ने स्मिथ को खेल के 19वें ओवर में झाय रिचर्डसन की गेंद पर छक्के से रोक दिया। बल्लेबाज ने हालांकि ज्यादा समय बर्बाद नहीं किया और अगली तीन गेंदों में शतक पूरा कर लिया।

स्मिथ ने इस शतक की मदद से बेन मैकडरमोट के बीबीएल रिकॉर्ड की बराबरी की। अब मैकडरमोट के साथ-साथ स्मिथ के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक है। मैकडरमॉट ने जहां बीबीएल में 96 पारियों में तीन शतक लगाए हैं, वहीं स्मिथ ने टूर्नामेंट में सिर्फ 32 पारियां खेलकर इतने ही शतक लगाए हैं। अपने शतक तक पहुंचने के बाद स्मिथ ने हर एक गेंद पर अटैक करने की कोशिश की। 20वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए जेसन बेहरेनडॉर्फ की पहली चार गेंदों पर स्मिथ ने तीन छक्के जड़े, जिससे सिडनी सिक्सर्स का कुल स्कोर 222 रन हो गया। यह स्मिथ का ओवरऑल टी20 में चौथ शतक रहा।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो पर्थ स्कॉर्चर्स के कप्तान एश्टन टर्नर ने टॉस जीतकर सिडनी सिक्सर्स के कप्तान हेनरिक्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जोश फिलिप नौ रन बना सके। स्मिथ ओपनिंग करने उतरे थे। इसके बाद कर्टिस पैटरसन भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 49 रन पर सिडनी ने दो विकेट गंवा दिए थे। वहीं, स्मिथ ने हेनरिक्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी निभाई। हेनरिक्स के आउट होने पर ड्वारशुइस के साथ मिलकर स्मिथ ने 58 रन की नाबाद साझेदारी की। पर्थ की ओर से बेहरनडॉर्फ, एश्टन एगर और कोनोली को एक-एक विकेट मिला। 

221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्थ की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 206 रन बना सकी। टीम के लिए सैम फैनिंग ने 29 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाए। वहीं, कोनोली ने 23 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। कप्तान एश्टन टर्नर ने 32 गेद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 66 रन बनाए। वहीं, मैथ्यू स्पूर्स 17 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed