फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Batting first on this pitch was right call says virat kohli

विराट कोहली बोले- कोई मेरे फैसले से खुश नहीं हुआ, असलियत सिर्फ हम जानते थे

Sun, 28 Jan 2018 02:29 PM IST
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
Batting first on this pitch was right call says virat kohli
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने वांडरर्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 63  रन से हराकर इस मैदान पर कोई भी टेस्ट न हारने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। एक तरफ जहां द. अफ्रीका ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम की तो वहीं टीम इंडिया ने खुद को क्लीन स्वीप होने से भी बचा लिया। 
विज्ञापन


मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान विराट कोहली ने कहा कि यह पिच बेहद चुनौतीपूर्ण थी, जिसपर बैटिंग करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। टॉस जीतने के बाद मेरे पहले बल्लेबाजी करने के फैसले से कई लोग नाराज थे, लेकिन मैं जानता था कि यह सही फैसला है। इससे पहले दोनों टेस्ट मैच में हम जीत के बेहद करीब थे, पर इस बार हम नहीं चुके। 
विज्ञापन


उन्होंने डीन एल्गर और हाशिम अमला की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि इन दोनों कमाल की बल्लेबाजी की। लेकिन हम जानते थे, इस पिच पर विकेट गिरते ही नए बल्लेबाज के लिए टिक पाना आसान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसा बहुत कम देखा गया है कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 60 विकेट गिरे हों। इस सीरीज में जितना यकीन अपनी बल्लेबाजी पर था उतना ही गेंदबाजों पर था। यह जीत हमारे लिए बेहद खास है। इस जीत के बाद में दावे के साथ कह सकता हूं कि हम घर के बाहर विदेशों में भी बेहतर खेल दिखा सकते हैं। 


टीम इंडिया ने चौथी पारी में द. अफ्रीका को 241 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन प्रोटियाज 73.2 ओवरों में 177 रन पर ही ढेर हो गई। डीन एल्गर ने सबसे ज्यादा नाबाद 86 रन बनाए वहीं हाशिम अमला ने 52 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed