फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bat Slipped Out of Hardik Hand watch Natasha Reaction and Hardik comment after GT vs RCB Match

GT vs RCB: हार्दिक के हाथ से बैट छूटा तो हैरान रह गईं नताशा, हार से गुस्साए पांड्या ने कही यह बात

Fri, 20 May 2022 01:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 20 May 2022 01:14 PM IST
सार

बैंगलोर के खिलाफ मैच में हार्दिक के हाथ से बल्ला छूट तो नताशा स्टेनकोविच इसे देख हैरान रह गईं। वहीं, मैच हारने के बाद हार्दिक अपनी टीम पर काफी गुस्सा हुए और लगातार विकेट न गंवाने की सलाह दी। 
 

विज्ञापन
Bat Slipped Out of Hardik Hand watch Natasha Reaction and Hardik comment after GT vs RCB Match
हार्दिक पांड्या से बैट छूटने पर नताशा हैरान रह गईं - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में अब तक की सबसे सफल टीम गुजरात को अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी की टीम ने इस मैच में गुजरात को आठ विकेट के बड़े अंतर से हराया। हालांकि, इस हार से प्लेऑफ में गुजरात की स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ा पर कप्तान हार्दिक मैच के बाद काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने कहा कि इस मैच से हमें सीख मिलती है कि लगातार विकेट नहीं गंवाने हैं। मैच के दौरान हार्दिक के हाथ से बल्ला भी छूट गया। यह देखकर उनकी पत्नी नताशा हैरान रह गईं। हालांकि, हार्दिक ने इस मैच में अंत तक बल्लेबाजी की और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए, लेकिन जीत नहीं दिला पाए। 
विज्ञापन


गुजरात टाइंटस के कप्तान हार्दिक ने इस मैच में नाबाद 62 रन बनाए। उनके अलावा डेविड मिलर 34 रन और राशिद खान ने छह गेंद में 19 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 168 रन तक पहुंचाया। 
विज्ञापन

हार्दिक के हाथ से छूटा बल्ला
गुजरात की पारी का 10वां ओवर ग्लेन मैक्लवेल कर रहे थे। मैक्सवेल के ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ। इसका नतीजा यह रहा कि बल्ला उनके हाथ से छूट गया। बल्ला हवा में उड़ता हुए स्क्वायर लेग की तरफ गया। लेकिन, गनीमत रही कि बल्ला किसी को लगा नहीं और कोई इससे चोटिल नहीं हुआ। हार्दिक के हाथ से बल्ला छूटता देखकर उनकी पत्नी नताशा हैरान रह गईं। उनकी प्रतिक्रिया कैमरे में भी कैद हो गई। 
 

हार के बाद गुस्से में दिखे हार्दिक 
बैंगलोर की टीम ने 18.4 ओवर में 170 रन बनाकर मैच आठ विकेट से अपने नाम किया। गुजरात की हार के बाद हार्दिक पांड्या बेहद नाराज नजर आए। अपनी टीम की हार का कारण बताते हुए उन्होंने कहा, "हम आखिर में दस रन पीछे रह गए। हम सही रास्ते पर थे, लेकिन लगातार दो विकेट गंवाने से लय टूटी। इससे यह सबक मिला है कि प्लेऑफ में लगातार विकेट नहीं गंवाने हैं।" वहीं अपनी अर्धशतकीय पारी पर बात करते हुए हार्दिक ने कहा "रन बनाकर हमेशा अच्छा लगता है। खिलाड़ियों के बीच अच्छा तालमेल है और यह मैच हमारे लिए सबक की तरह रहा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed