{"_id":"5e5146778ebc3ef3b036ad91","slug":"banvzim-craig-ervine-ton-keeps-zimbabwe-on-par-with-bangladesh-on-day-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"BANvZIM: कप्तान क्रेग इर्विन का शतक, एकमात्र टेस्ट के पहले दिन जिम्बाब्वे का स्कोर 6\/228","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BANvZIM: कप्तान क्रेग इर्विन का शतक, एकमात्र टेस्ट के पहले दिन जिम्बाब्वे का स्कोर 6/228
Sat, 22 Feb 2020 08:49 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 22 Feb 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
क्रेग इर्विन
- फोटो : ट्विटर
कप्तान क्रेग इर्विन के शतक की मदद से जिम्बाब्वे ने ऑफ स्पिनर नईम हसन के झटकों के बावजूद बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शनिवार को यहां छह विकेट पर 228 रन बनाए। इर्विन ने दिन के अंतिम क्षणों में आउट होने से पहले 107 रन बनाए जो उनके करियर का तीसरा टेस्ट शतक है, उन्होंने सलामी बल्लेबाज प्रिंस मासवारे (64) के साथ दूसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़कर टीम को शुरुआती झटके से उबारा। इन दोनों के अलावा जिम्बाब्वे का कोई भी अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया।
विज्ञापन
ब्रेंडन टेलर ने 10 और सिकंदर रजा ने 18 रन बनाए, लेकिन इर्विन ने एक छोर संभाले रखा। इर्विन ने 213 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया, लेकिन 89वें ओवर में नईम ने उन्हें बोल्ड कर दिया। ऑफ स्पिनर नईम ने अब तक 68 रन देकर चार विकेट लिए हैं जबकि अबु जाएद (51 रन देकर दो) ने बाकी दो विकेट लिए। स्टंप उखड़ने के समय विकेटकीपर रेगिस चकाबवा नौ रन पर खेल रहे थे जबकि डोनाल्ड टिरिपानो को अभी खाता खोलना है।
विज्ञापन