फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh won the Under-19 Asia Cup for the first time defeated UAE by 195 runs in the final

Under-19 Asia Cup: बांग्लादेश ने पहली बार जीता अंडर-19 एशिया कप, फाइनल में यूएई को 195 रन से हराया

Sun, 17 Dec 2023 10:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 17 Dec 2023 10:37 PM IST
सार

आशिकुर ने 149 गेंद में 129 रन बनाए जिसमें 12 चौके और एक छक्का जड़ा था। इससे बांग्लादेश ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आठ विकेट पर 282 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 24.5 ओवर में 87 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
Bangladesh won the Under-19 Asia Cup for the first time defeated UAE by 195 runs in the final
ट्रॉफी के साथ बांग्लादेश की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलामी बल्लेबाज आशिकुर रहमान शिबली के शानदार शतक की बदौलत बांग्लादेश ने रविवार को दुबई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 195 रन से रौंदकर अंडर-19 एशिया कप जीत लिया। आशिकुर का यह टूर्नामेंट के पांच मैचों में दूसरा शतक है। आशिकुर ने 149 गेंद में 129 रन बनाए जिसमें 12 चौके और एक छक्का जड़ा था। इससे बांग्लादेश ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आठ विकेट पर 282 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 24.5 ओवर में 87 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश ने आठ देशों का टूर्नामेंट जीत लिया। वह पहली बार खिताब अपने नाम करने में सफल हुआ है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मारूफ मृदा (3/29), इकबाल हुसैन इमोन (2/15) और रोहनत दोल्लाह बोरसन (3/26) की तिकड़ी ने ऐसा कहर बरपाया कि यूएई ने 15 ओवर के अंदर 61 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। ऑफ स्पिनर शेख परवेज जिबोन (2/7) ने फिर अपनी कसी गेंदबाजी से मैच खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed