{"_id":"5bf6b2bdbdec2241bc23740f","slug":"bangladesh-vs-west-indies-1st-test-day-1-at-chittagong-match-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, मोमिनुल हक के शतक से बांग्लादेश मजबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, मोमिनुल हक के शतक से बांग्लादेश मजबूत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
Mominul Haque
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 315 बना लिए हैं। फिलहाल, तैजुल इस्लाम 32* और नइम हसन 24* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक ने 120 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से तेज गेंदबाज शैनन गैब्रिएल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत निराशाजनक रही। एक रन के स्कोर पर पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर वारिकन ने सौम्या सरकार को तेज गेंदबाज केमार रोच ने विकेटकीपर शेन डोरिच के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
विज्ञापन
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मोमिनुल हक बांग्लादेश की पारी को संभाला और स्कोर को आगे पहुंचाया। इसके बाद बांग्लादेश को दूसरा झटका 105 रन के स्कोर पर इमरुल कायेस (44) के रूप में लगा। उन्हें जोमेल वारिकन ने सुनील अम्ब्रीश के हाथों कैच आउट कराया। दूसरे विकेट के लिए मोमिनल और कायेस के बीच 104 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा मोमिनुल हक ने रन बनाए। उन्होंने 167 गेदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 120 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा मेहदी हसन मिर्जा (22), शाकिब अल हसन (34) और मोहम्म्द मिथुन ने 20 रन बनाए।
वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से तेज गेंदबाज शैनन गैब्रिएल ने 18 ओवर में 2 ओवर मेडन फेंकते हुए 69 रन देकर कुल 4 विकेट अपने नाम किए जबकि वारिकन के खाते में पहले दिन दो विकेट आए। केमार रोच और देवेंद्र बिशू के खाते में 1-1 विकेट गए।