फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh vs sri lanka third day Kusal Mendis missed double hundred

BANvSL: दोहरे शतक से चूके कुसल मेंडिस, श्रीलंका की स्थिति मजबूत

Fri, 02 Feb 2018 10:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh vs sri lanka third day Kusal Mendis missed double hundred
कुसल मेंडिस

कुसल मेंडिस (196 रन, 327 गेंद,  22 चौकों और दो छक्कों) और धनंजय डी सिल्वा (173 रन, 229 गेंद, 21 चौकों, एक छक्के) की शानदार पारियों की बदौलत श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 138 ओवर में 3 विकेट पर 504 रन बना लिए थे। स्टंप्स के समय रोशन डीसिल्वा 173 गेंदों पर 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 87 और कप्तान दिनेश चांडीमल 90 गेंदों पर एक चौके की बदौलत 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। चांदीमल और रोशन चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी कर चुके हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रीलंका ने तीसरे दिन 187 रन से आगे खेलना शुरू किया। मेंडिस ने 83 और धनंजय ने 104 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। मेंडिस ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया, लेकिन वह अपने पहले दोहरे शतक से चूक गए। मेंडिस के टेस्ट करियर में यह उनका सर्वोच्च स्कोर है। मेंडिस का टेस्ट में इससे पहले 194 रन का सर्वोच्च स्कोर था। मेंडिस के अलावा धनजंय ने भी अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक पूरा किया। धनंजय की भी 173 रन की शानदार पारी उनके करियर की सर्वोच्च पारी है। 
विज्ञापन


धनंजय और मेंडिस के बीच दूसरे विकेट के लिए 308 रन की तिहरे शतकीय साझेदारी हुई। इसके अलावा मेंडिस और रोशन के बीच तीसरे विकेट के लिए 107 रन तथा रोशन और कप्तान चांडीमल के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 89 रन की अविजित साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका का दूसरा विकेट 308 के स्कोर पर और तीसरा विकेट 415 के स्कोर पर गिरा। मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश की तरफ से मुस्ताफिजुर रहमान, मेहंदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम ने एक-एक विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed