फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्मद नबी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, बांग्लादेश के खिलाफ ली ऐतिहासिक विदाई 

Mon, 09 Sep 2019 05:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 09 Sep 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
bangladesh vs afganistan: Mohammad Nabi retired from Test cricket
मोहम्मद नबी - फोटो : सोशल मीडिया

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। महज तीन टेस्ट मैच खेलने वाले 34 वर्षीय नबी ने बांग्लादेश के खिलाफ क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 

bangladesh vs afganistan: Mohammad Nabi retired from Test cricket
मोहम्मद नबी - फोटो : social media

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मबद नबी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद वह टेस्ट खेलते कभी नजर नहीं आएंगे। सभी खिलाड़ियों ने उन्हें मैदान पर ससम्मान विदाई दी। हालांकि, उन्होंने संन्यास लेने का एलान पहले ही कर दिया था। 

bangladesh vs afganistan: Mohammad Nabi retired from Test cricket
मोहम्मद नबी - फोटो : social media

2017 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को टेस्ट का दर्जा मिलने के बाद 34 वर्षीय और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने मात्र तीन टेस्ट ही खेले हैं। जून 2018 में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने के बाद नबी ने आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला और अब बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा और अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
bangladesh vs afganistan: Mohammad Nabi retired from Test cricket
मोहम्मद नबी - फोटो : file photo

बता दें कि नबी ने अपने संन्यास के फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा, 'मेरा सपना था टीम को टेस्ट नेशन का दर्जा दिलवाना जो पूरा हो चुका है। अब मैं चाहता हूं कि इस फॉर्मेट में युवाओं को मौका मिले क्योंकि वे सभी घरेलू क्रिकेट में बढ़िया खेल रहे हैं। ये सही समय है कि वो आगे आएं और अफगानिस्तान क्रिकेट को टेस्ट में बेस्ट बनाएं।'

विज्ञापन
bangladesh vs afganistan: Mohammad Nabi retired from Test cricket
मोहम्मद नबी - फोटो : file photo

नबी ने आगे कहा कि वे वन-डे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे और अपनी फिटनेस पर ध्यान लगाएंगे। साथ ही उन्होंने युवाओं की मदद और उनका मार्गदर्शन करने की भी बात कही। टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले नबी देश-विदेश की कई टी-20 लीग में भी खेलते हैं और हाल में उन्होंने अपनी टीम की तरफ से वर्ल्ड कप भी खेला थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed