{"_id":"5d77a8e38ebc3e017b4be75f","slug":"bangladesh-t-20-team-announced-for-tri-series-vs-zimbabwe-and-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेशी टीम घोषित, इन दिग्गजों की हुई छुट्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेशी टीम घोषित, इन दिग्गजों की हुई छुट्टी
Wed, 11 Sep 2019 07:58 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 11 Sep 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट फैंस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के खिलाफ त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए ऑफ स्पिनर मेहदी हसन और तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन को टीम में जगह नहीं दी है। ऑलराउंडर आरिफुल हक, तेज गेंदबाज अबु हिदेर, स्पिनर नजमुल इस्लाम और बल्लेबाज मोहम्मद मिथुन को भी टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक की मांग करने वाले तमीम इकबाल भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदिन ने कहा, 'हम अगले टी-20 विश्व कप से पहले कुछ खिलाड़ियों को परखना चाहते थे। यही कारण है कि हमने टीम में बदलाव किया है।' युवा तेज गेंदबाज यासिन अराफात और बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है: शकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, अफीफ हुसैन, मोसादिक हुसैन, शब्बीर रहमान, ताइजुल इस्लाम, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्ताफिजुर रहमान और यासिन अराफात।
विज्ञापन
ऐसा है टी-20 सीरीज का कार्यक्रम
13 सितंबर, बांग्लादेश बनाम जिंबाब्वे
14 सितंबर, अफगानिस्तान बनाम जिंबाब्वे
15 सितंबर, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
18 सितंबर, बांग्लादेश बनाम जिंबाब्वे
20 सितंबर, अफगानिस्तान बनाम जिंबाब्वे
21 सितंबर, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
24 फाइनल