फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh's all-rounder Mahmudullah announced retirement from T20Is after three-match series against India

IND vs BAN: दूसरे टी20 मैच से पहले बांग्लादेश को लगा झटका, शाकिब के बाद अब इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का एलान

Tue, 08 Oct 2024 05:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Oct 2024 05:40 PM IST
सार

महमूदुल्लाह बांग्लादेश के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं और उन्होंने 17 वर्षों के लंबे करियर का समाप्त करने का फैसला किया है। अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के खेल के सबसे छोटे प्रारूप को छोड़ने के बाद बांग्लादेश को यह दूसरा झटका लगा है क्योंकि टीम ने 30 दिन के अंदर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने दो स्टार ऑलराउंडर को खो दिया है।

विज्ञापन
Bangladesh's all-rounder Mahmudullah announced retirement from T20Is after three-match series against India
महमूदुल्लाह - फोटो : PTI

विस्तार

बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले की तैयारियों में जुटी हुई है, लेकिन उससे पहले ही उसे एक बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। भारत के खिलाफ चल रही मौजूदा टी20 सीरीज महमूदुल्लाह की अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। 
विज्ञापन

महमूदुल्लाह ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हां, इस सीरीज के बाद मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले रहा हूं। यह पहले से ही तय था। यह इस प्रारूप को छोड़ने का सही समय है और अब मैं वनडे पर ध्यान केंद्रित करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

38 वर्षीय महमूदुल्लाह बांग्लादेश के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं और उन्होंने 17 वर्षों के लंबे करियर का समाप्त करने का फैसला किया है। अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के खेल के सबसे छोटे प्रारूप को छोड़ने के बाद बांग्लादेश को यह दूसरा झटका लगा है क्योंकि टीम ने 30 दिन के अंदर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने दो स्टार ऑलराउंडर को खो दिया है। बांग्लादेश के इस पूर्व टी20 कप्तान ने 2021 में अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहा था।
विज्ञापन

महमूदुल्लाह ने 2007 में केन्या के खिलाफ किया था डेब्यू
महमूदुल्लाह ने 2007 में केन्या के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह बांग्लादेश टीम का अहम हिस्सा थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय के इतिहास में यह किसी खिलाड़ी का तीसरा सबसे लंबा करियर है। महमूदुल्लाह से ज्यादा लंबा करियर शाकिब और जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स का रहा है। 139 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में महमूदुल्लाह ने 117.74 के स्ट्राइक रेट से 2395 रन बनाए हैं और 40 विकेट भी झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed