{"_id":"5e0385448ebc3e8790407183","slug":"bangladesh-cricket-board-not-ready-to-play-test-series-in-pakistan-ask-pcb-for-neutral-venue","type":"story","status":"publish","title_hn":"PCB और बांग्लादेश बोर्ड में टकराव जारी, BCB तटस्थ स्थल पर टेस्ट सीरीज खेलने की मांग पर अडिग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB और बांग्लादेश बोर्ड में टकराव जारी, BCB तटस्थ स्थल पर टेस्ट सीरीज खेलने की मांग पर अडिग
Thu, 26 Dec 2019 07:53 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 26 Dec 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
पीसीबी-बीसीबी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में टेस्ट मैच नहीं खेलने के अपने फैसले पर अडिग बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा कि उनकी टीम वहां टी-20 मैच खेलने को तैयार है पर टेस्ट सीरीज तटस्थ स्थल पर खेलना चाहेंगे। बीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी ने एक बार फिर बोर्ड का रूख साफ किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा हम अपने रूख पर अडिग है। हम पाकिस्तान में सिर्फ टी-20 मैच खेलना चाहते हैं। सीरीज से संबंधित हितधारक नहीं चाहते हैं कि हम पाकिस्तान में सबसे लंबे प्रारूप का क्रिकेट खेलें। दरअसल, हमारे पास इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
दो मैचों की यह टेस्ट सीरीज 18 जनवरी से शुरू होगी जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि उनकी टीम अब अपने घरेलू मुकाबलों को देश में ही खेलेगी।
विज्ञापन