{"_id":"6058d14e8e45aa32c93fbd4d","slug":"bangladesh-cricket-board-may-reconsider-giving-noc-to-shakib-al-hasan-for-ipl-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2021 के लिए शाकिब को एनओसी देने पर पुनर्विचार कर सकता है बीसीबी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल 2021 के लिए शाकिब को एनओसी देने पर पुनर्विचार कर सकता है बीसीबी
Mon, 22 Mar 2021 10:48 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को कहा कि वह शाकिब अल हसन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने पर पुनर्विचार कर सकता है। शाकिब ने इससे पहले रविवार को दावा किया था कि बीसीबी ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट शृंखला के बजाय आईपीएल को प्राथमिकता देने के उनके फैसले को गलत तरीके से पेश किया।
विज्ञापन
बीसीबी के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष अकरम खान ने बोर्ड अध्यक्ष नजमुल हसन के साथ उनके आवास पर बैठक के बाद कहा कि शाकिब को एनओसी देने पर अगले दो दिन में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार खान ने कहा, ‘मैंने सुना है कि मैंने उनके पत्र को नहीं पढ़ा। हो सकता है कि मैं उसे नहीं समझ पाया। वह टेस्ट खेलना चाहते हैं जैसा कि उन्होंने कहा। अगले दो दिनों में हम उनकी एनओसी पर विचार करेंगे। अगर वह दिलचस्पी दिखाते हैं तो वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में खेलेगा।
विज्ञापन
बता दें कि शाकिब ने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट शृंखला के बजाय आईपीएल में खेलना चाहते हैं।’