{"_id":"696ba87bf86a8fde49038afd","slug":"bangladesh-cricket-board-ask-icc-to-swap-group-with-ireland-in-t20-world-cup-know-all-details-2026-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने क्या रखा विकल्प, कब निकलेगा विवाद का हल?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने क्या रखा विकल्प, कब निकलेगा विवाद का हल?
Sat, 17 Jan 2026 08:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 17 Jan 2026 08:49 PM IST
सार
आईसीसी प्रतिनिधियों ने ढाका में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अधिकारियों के साथ मुलाकात की। बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के अपने मैच श्रीलंका में खेलने की मांग की है। बैठक के बाद बीसीबी ने इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2026
- फोटो : ANI
विस्तार
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आईसीसी के सामने अब नया विकल्प रखा है। बीसीबी ने क्रिकेट की वैश्विक संस्था से कहा है कि वह उसका ग्रुप बदल दे और ग्रुप सी में उसकी जगह आयरलैंड को शामिल करे। मालूम हो कि भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है और उसने टी20 विश्व कप के अपने मैच भारत के बजाए श्रीलंका में खेलने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रुप सी में शामिल है बांग्लादेश
बांग्लादेश की टीम फिलहाल ग्रुप सी में शामिल है जिसमें वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल भी मौजूद है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बांग्लादेश को टी20 विश्व कप में अपने मुकाबले कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं। वहीं, आयरलैंड की टीम श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ओमान और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप बी में है और इनके मुकाबले श्रीलंका में होने हैं। टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय शेष है, लेकिन अब तक इस विवाद का हल नहीं निकल सका है।

आईसीसी प्रतिनिधियों ने बीसीबी से की मुलाकात
आईसीसी की दो सदस्यीय टीम जिसमें इवेंट एंड कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन के महाप्रबंधक गौरव सक्सेना और इंटीग्रिटी यूनिट के महाप्रबंधक एंड्रूय एफग्रेव शामिल थे, इन्होंने ढाका में बीसीबी के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान इन्होंने भारत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीसीबी को यकीन दिलाने का प्रयास किया। आईसीसी के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद बीसीबी ने कहा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आज आईसीसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई।

एंड्रयू ने व्यक्तिगत तौर पर इस बैठक में हिस्सा लिया, लेकिन गौरव वर्चुअली इस बैठक में जुड़े क्योंकि उन्हें समय से बांग्लादेश का वीजा नहीं मिला था। बीसीबी ने कहा, चर्चा के दौरान बीसीबी ने आईसीसी से बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के अपने औपचारिक अनुरोध को दोहराया। बोर्ड ने टीम, बांग्लादेशी प्रशंसकों, मीडिया और अन्य हितधारकों की सुरक्षा को लेकर बांग्लादेश सरकार के विचारों और चिंताओं को भी साझा किया।
बांग्लादेश की मांग होगी स्वीकार?
बीसीबी की ओर से अध्यक्ष मोहम्मद अमीनुल इस्लाम, उपाध्यक्ष मोहम्मद शकवत हुसैन और फारूक अहमद, निदेशक और क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष नजमुल अबेदीन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजाम उद्दीन चौधरी बैठक में उपस्थित थे। हालांकि, यह पता चला है कि आईसीसी तार्किक बाधाओं और टूर्नामेंट के दौरान कार्यक्रम में किए जाने वाले बदलावों को देखते हुए बांग्लादेश की मांग को स्वीकार करने में अनिच्छुक है।

अब तक क्या-क्या हुआ?
- बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश दिया था कि वह बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करे, जिन्हें दिसंबर 2025 की नीलामी में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।
- इस फैसले की जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया को दी थी, लेकिन इसके पीछे का ठोस कारण नहीं बताया। इसके बाद से ही बीसीबी इतना बौखला गया कि उसने टी20 विश्व कप के लिए भारत की यात्रा करने से इनकार कर दिया।
- बीसीबी ने कड़ा रवैया अपनाते हुए भारत में होने वाले अपने टी20 विश्व कप के मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने की मांग की थी।
- आईसीसी ने भारत में सुरक्षा को लेकर चिंताओं को खारिज किया था।
- मामला सुलझाने की कवायद में आईसीसी प्रतिनिधि ने बीसीबी अधिकारियों के साथ चर्चा की।
- बीसीबी ने संकेत दिया है कि गतिरोध का समाधान निकालने के लिए जल्द ही आगे भी बातचीत जारी रहेगी।