संजय बांगर बन सकते हैं बांग्लादेश क्रिकेट टीम के टेस्ट बल्लेबाजी सलाहकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर को राष्ट्रीय टीम का टेस्ट बल्लेबाजी विशेषज्ञ बनाने की पेशकश की है। बीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि बांगर से टेस्ट बल्लेबाजी सलाहकार के पद के लिए बात की गई है, लेकिन अभी उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।
उन्होंने कहा, 'उन्हें पेशकश की गई है, लेकिन अभी कोई जवाब नहीं मिला है। हमें सुनने को मिला है कि वह दूसरी जगह भी काम कर सकते हैं।' दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर नील मैकेंजी इस समय सीमित ओवरों के क्रिकेट में बांग्लादेश के बल्लेबाजी सलाहकार हैं।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इस बारे में बांगर से बात की है लेकिन अभी उनके बल्लेबाजी सलाहकार बनने के बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है। बीसीबी ने बांग्लादेश वनडे टीम के बल्लेबाजी सलाहकार नील मैकेंजी को टेस्ट टीम का सलाहकार बनाने के लिए बात की थी लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह सभी प्रारुपों में सलाहकार बनने के लिए राजी नहीं है।
बीसीबी के मुख्य कार्यकारी निजामुद्दीन चौधरी ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, 'हमने इस बारे में बांगर से बात की है लेकिन अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। हम सलाहकार पद के लिए अन्य लोगों के साथ भी चर्चा रहे हैं। मैकेंजी वनडे टीम के बल्लेबाजी सलाहकार हैं और हम उम्मीद करते हैं कि जब तक हमें टेस्ट टीम के लिए कोई सलाहकार नहीं मिल जाता तब तक वह इसकी जिम्मेदारी संभालें।'
संजय बांगर 2014 से 2019 तक भारतीय टीम के साथ रहे थे। वह 2016 में जिम्बाब्वे और 2017 में वेस्टइंडीज के साथ दौरे के वक्त भारतीय टीम के अंतरिम मुख्य कोच थे। हालांकि बाद में उनकी जगह रवि शास्त्री को टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया और बांगड़ टीम के बल्लेबाजी कोच बने। लेकिन पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्वकप के बाद उन्हें बल्लेबाजी कोच पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह विक्रम राठौड़ को नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया था।
बीसीबी के सूत्रों के मुताबिक अगर बांगर बांग्लादेश टेस्ट टीम के बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त होते हैं तो उनका अनुबंध जून 2020 से फरवरी 2021 तक होगा। संजय बांगर 2014 से 2019 तक भारतीय टीम के साथ रहे थे। भारत की ओर से 12 टेस्ट और 15 वनडे खेलने बांगर ने 2013 में क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 12 टेस्ट में 470 रन बनाए और सात विकेट चटकाए हैं।