फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh Cricket Board appoint independent committee probe Bangladesh Premier League corruption allegations

BPL: बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भ्रष्टाचार के आरोपों पर गंभीर बीसीबी, स्वतंत्र समिति से कराएगा जांच; जानें

Sun, 02 Feb 2025 04:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Feb 2025 04:37 PM IST
सार

10 खिलाड़ी इस मामले में निगरानी पर है, जबकि चार फ्रेंचाइजी पर भी निगरानी रखी जा रही है। इन 10 खिलाड़ियों में से छह बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं, जबकि दो बांग्लादेश के अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और दो विदेशी खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Bangladesh Cricket Board appoint independent committee probe Bangladesh Premier League corruption allegations
क्रिकेट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) देश के घरेलू लीग बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में पिछले कुछ सप्ताह में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर गंभीर है और वह इसी जांच स्वतंत्र समिति से कराएगा। बीसीबी ने अपनी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) की सहायता के लिए एक स्वतंत्र जांच निकाय की स्थापना की है जो इस मामले में मदद करेगा। यह 2013 के बाद से बीपीएल में पहली आधिकारिक भ्रष्टाचार जांच है क्योंकि लीग खिलाड़ियों के भुगतान में देरी और टिकट विवादों से जूझ रही है।
विज्ञापन


बीसीबी ने कहा, अपने निरंतर प्रयासों के तहत बीसीबी अपनी जांच में एसीयू को और अधिक सहायता देने के लिए एक स्वतंत्र जांच निकाय की स्थापना करने की प्रक्रिया में है। बीसीबी एक निष्पक्ष और पारदर्शी क्रिकेट वातावरण सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है और बांग्लादेश में खेल की अखंडता की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाना जारी रखेगा।
विज्ञापन


10 खिलाड़ी और चार फ्रेंचाइजी पर निगरानी 
हाल की मीडिया रिपोर्टों में भ्रष्टाचार के मामलों का आरोप लगाया गया है जिसमें विशिष्ट खिलाड़ियों और मुकाबलों का नाम लिया गया है। हालांकि इन दावों की पुष्टि अभी तक बीसीबी की एसीयू द्वारा नहीं की गई है। 10 खिलाड़ी इस मामले में निगरानी पर है, जबकि चार फ्रेंचाइजी पर भी निगरानी रखी जा रही है। इन 10 खिलाड़ियों में से छह बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं, जबकि दो बांग्लादेश के अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और दो विदेशी खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed