{"_id":"5a0aea174f1c1b69678bb663","slug":"bangladesh-beats-india-in-asia-cup-under-19-cricket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप अंडर-19: नेपाल के बाद बांग्लादेश से हारकर भारत टूर्नामेंट से बाहर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशिया कप अंडर-19: नेपाल के बाद बांग्लादेश से हारकर भारत टूर्नामेंट से बाहर
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Tue, 14 Nov 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
अंडर-19 टीम
- फोटो : sportskeeda
मलेशिया में खेले जा रहे एशिया कप अंडर-19 में टीम इंडिया को मंगलवार को दूसरा करारा झटका लगा। नेपाल से हारने वाली टीम इंडिया को बांग्लादेश ने 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। रॉयल सेलांगोर क्लब में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 187 रन बनाए। बांग्लादेश ने यह लक्ष्य महज दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
राहुल द्रविड़ अंडर-19 टीम के कोच हैं
राहुल द्रविड़
- फोटो : getty
राहुल द्रविड़ अंडर-19 टीम के कोच हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करने उतरी भारतीय टीम की ओर से सलमान खान ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। अनुज रावत ने 34 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से रोबिउल हक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। बांग्लादेश ने पिनाक घोष के नाबाद 81 तथा नईम शेख के 38 रनों की मदद से लक्ष्य हासिल कर भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बांग्लादेश इस जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टूर्नामेंट का फाइनल19 नवंबर को खेला जाएगा
क्रिकेट
एक अन्य दूसरे मैच में नेपाल ने बारिश प्रभावति मैच में 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 16 नवंबर को पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश का पाकिस्तान से तथा 17 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल में नेपाल का सामना अफगानिस्तान से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल किनरारा ओवल कुआलालंपुर में 19 नवंबर को खेला जाएगा।