फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs NZ Bangladesh could not win test series from New Zealand Glenn Phillips and Ajaz Patel became hero

BAN vs NZ: न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया बांग्लादेश, ग्लेन फिलिप्स और एजाज पटेल ने तोड़ा सपना

Sat, 09 Dec 2023 03:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 09 Dec 2023 03:52 PM IST
सार

बांग्लादेश अब तक न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है। यह तीसरा अवसर है जब दोनों टीमों के बीच कोई टेस्ट सीरीज ड्रॉ हुई है। इससे पहले 2013 और 2022 में ऐसा हुआ था। न्यूजीलैंड उसके खिलाफ सात सीरीज जीत चुका है।

विज्ञापन
BAN vs NZ Bangladesh could not win test series from New Zealand Glenn Phillips and Ajaz Patel became hero
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

न्यूजीलैंड ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने बांग्लादेश का सपना तोड़ दिया। मेजबान टीम कीवियों के खिलाफ पहली बार सीरीज जीतना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बांग्लादेश अब तक न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है। यह तीसरा अवसर है जब दोनों टीमों के बीच कोई टेस्ट सीरीज ड्रॉ हुई है। इससे पहले 2013 और 2022 में ऐसा हुआ था। न्यूजीलैंड उसके खिलाफ सात सीरीज जीत चुका है।
विज्ञापन


ढाका में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने पहली पारी में 10 विकेट पर 172 रन बनाए। उसके लिए मुशफिकुर रहीम ने 35 और शहादत हुसैन ने 31 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने तीन-तीन विकेट लिए। एजाज पटेल को दो सफलता मिली। वहीं, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 180 रन बनाए। उसे आठ रन की बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन


ग्लेन फिलिप्स में पहली पारी में किया कमाल
पहली पारी में न्यूजीलैंड के एक समय 46 रन पर पांच विकेट गिर गए थे। यहां से ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला। उन्हें डेरेल मिचेल, कायेल जेमीसन और टिम साउदी के साथ मिलकर टीम को बढ़त दिलाई। फिलिप्स ने 72 गेंद पर 87 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। कायेल जेमीसन ने 20 और टिम साउदी ने 14 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज और ताइजुल इस्लाम ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलिप्स ने दूसरी पारी में भी संभाला मोर्चा
दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 144 रन पर सिमट गई। उसके लिए जाकिर हसन ने 59 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी नहीं चल पाया। नजमुल हुसैन शान्तो ने 15, ताइजुल इस्लाम ने नाबाद 14 और मोमिनुल हक ने 10 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। इस तरह न्यूजीलैंड को 137 रन का लक्ष्य मिला। न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 139 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 40 और मिचेल सेंटनर ने नाबाद 35 रन बनाए। टॉम लाथम ने 26, डेरिल मिचेल ने 19 और केन विलियम्सन ने 11 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज ने तीन और ताइजुल इस्लाम ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed