{"_id":"61d52f25f28b2354295feb73","slug":"ban-vs-nz-bangladesh-beats-new-zealand-by-eight-wickets-these-records-were-broken","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZ vs BAN: न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर बांग्लादेश ने अपने नाम किए कई रिकॉर्ड, 17 मैच बाद हारी कीवी टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs BAN: न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर बांग्लादेश ने अपने नाम किए कई रिकॉर्ड, 17 मैच बाद हारी कीवी टीम
Wed, 05 Jan 2022 11:09 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मनगनुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मनगनुई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:09 AM IST
सार
न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराने के साथ ही बांग्लादेश की टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। बांग्लादेश ने पहली बार न्यूजीलैंड जाकर कोई मैच जीता है और पहली बार कीवी टीम को टेस्ट में हराया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने आठ विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। बांग्लादेश ने पहली बार न्यूजीलैंड जाकर कोई मैच जीता है और पहली बार कीवी टीम को टेस्ट में हराया है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीतकर बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त भी ले ली है। वहीं इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने टेस्ट चैंपियनशिप में 12 अहम अंक भी हासिल कर लिए हैं। बांग्लादेश पहली टीम है, जिसने न्यूजीलैंड के टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के बाद उसे उसके घर में जाकर हराया है।
न्यूजीलैंड की टीम पिछले 17 मैचों से अपने घर में नहीं हारी थी और बांग्लादेश ने यह सिलसिला तोड़ा है। इस मैच में सात विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले इबादत हुसैन ने इससे पहले 10 टेस्ट मैच में 81.54 के औसत से गेंदबाजी की थी।
बांग्लादेश ने पहली बार टॉप-5 में शामिल टीम को उसके घर में हराया
बांग्लादेश के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है, जब उन्होंने टेस्ट रैंकिंग में टॉप-5 में शामिल किसी टीम को उसके घर में जाकर हराया है। खास बात तो यह थी कि बांग्लादेश की इस टीम में शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल और महमुदुल्लाह जैसे खिलाड़ी नहीं थे। इससे पहले बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड में कोई मैच नहीं जीता था। तीनों फॉर्मेट में बांग्लादेश ने कीवी टीम के खिलाफ कुल 43 मैच खेले थे और कोई भी मैच नहीं जीत पाया था।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड का चार साल से सीरीज जीतने का रिकॉर्ड टूटा
न्यूजीलैंड की टीम पिछले चार साल से लगातार अपने घर में टेस्ट सीरीज जीत रही थी। इस दौरान इस टीम ने आठ सीरीज अपने नाम की थी, लेकिन बांग्लादेश ने यह सिलसिला तोड़ दिया है। दो मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतकर बांग्लादेश ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। अब न्यूजीलैंड दूसरा मैच जीतकर सिर्फ सीरीज ड्रॉ करा सकता है।
बांग्लादेश की जीत के बाद बने ये रिकॉर्ड

- न्यूजीलैंड की धरती में बांग्लादेश ने किसी भी फॉर्मेट में पहली जीत दर्ज की है।
- 16 टेस्ट मैचों में बांग्लादेश ने पहली बारी कीवी टीम को हराया है।
- अपने घर से बाहर बांग्लादेश पहली बार टॉप-5 में शामिल टीम के खिलाफ कोई मैच जीता है।
- बांग्लादेश के बाहर 61 टेस्ट मैच में उसकी छठी जीत है।
- बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के लगातार आठ सीरीज जीतने का रिकॉड तोड़ दिया है। कीवी टीम ने 2017 से लेकर अब तक लगातार आठ घरेलू सीरीज जीती थी।
- न्यूजीलैंड अपने घर में पिछले 17 टेस्ट मैच में कोई भी मैच नहीं हारा था। अब बांग्लादेश ने उसे हराया है।