{"_id":"5fd3ae358ebc3e3d56435703","slug":"babar-azam-is-slowly-transforming-from-captain-to-leader-like-virat-kohli-rashid-latif","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक दिग्गज ने कहा, बाबर को लंबे समय तक करनी है कप्तानी तो विराट कोहली से सीखना होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक दिग्गज ने कहा, बाबर को लंबे समय तक करनी है कप्तानी तो विराट कोहली से सीखना होगा
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने बाबर आजम की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह धीरे धीरे कप्तान से भारतीय समकक्ष विराट कोहली की तरह एक नेतृत्वकर्ता बनने की ओर बढ़ रहा है।
2 of 5
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
राशिद का मानना है कि अगर बाबर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में लंबे समय तक कप्तान के तौर पर बरकरार रहना चाहता है तो उन्हें कोहली से सीखना होगा कि उन्होंने अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों को किस तरह से निभाया है।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
राशिद ने पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल से कहा, 'मुझे लगता है कि बाबर को महज टीम का कप्तान बनने के बजाय विराट जैसा नेतृत्वकर्ता बनना है।' उन्होंने कहा, 'विराट एक नेतृत्वकर्ता बन गया है और क्रिकेट व खेलों में जब आपको कप्तान बनाया जाता है तो आपको नेतृत्व करने वाला बनना होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राशिद लतीफ
लतीफ ने कहा, 'और इससे मेरा मतलब है कि आपको मैदान के अंदर और बाहर सम्मान हासिल करने वाला बनना होता है। आपको अपने खिलाड़ियों के लिए खड़ा होना होता है और आपको कड़े फैसले लेने होते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'आज आप विराट को देखिए वह पूर्ण नेतृत्वकर्ता है और बतौर बल्लेबाज उसके कद ने भी इसमें उसकी काफी मदद की है। लेकिन आप भारतीय टीम के रवैये में इसे देख सकते हो और उनके चयन में, विराट की हर चीज में राय होती है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।