फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान को मिला नया क्रिकेट कप्तान, PCB की कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में सरफराज को झटका

Wed, 13 May 2020 05:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 13 May 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Babar Azam confirmed Pakistan ODIs and T20Is Skipper, PCB released central contract list
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : Social Media

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2017 में टीम को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को नए केन्द्रीय अनुबंध में शीर्ष स्तर वाले 'ए' श्रेणी से निकालकर 'बी' में डाल दिया है। इसी के साथ बाबर आजम सफेद गेंद फॉर्मेट में पाकिस्तान के नए कप्तान चुने गए हैं, यानी वह वन-डे और टी-20 टीम की अगुवाई करेंगे। अजहर अली टेस्ट टीम की अगुआई करते रहेंगे। पहले ही पाकिस्तान की टी-20 टीम की कमान संभाल रहे और पिछले साल सभी प्रारूपों में दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल रहे बाबर ने 2020-2021 सत्र में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद की जगह ली है।

Babar Azam confirmed Pakistan ODIs and T20Is Skipper, PCB released central contract list
मोहम्मद आमिर

हसन अली, मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज बाहर

पाकिस्तान ने साथ ही 2020-2021 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध हासिल करने वाले 18 पुरुष खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा की जो एक जुलाई से प्रभावी होंगे। हसन अली, मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज को केंद्रीय अनुबंध नहीं मिला है जबकि इमाम उल हक, सरफराज अहमद और यासिर की श्रेणी को कम किया गया है। अनुबंध हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में नसीम शाह और इफ्तिकार अहमद दो नए नाम हैं। 17 वर्षीय नसीम श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ क्रमश: कराची और रावलपिंडी में लगातार दो टेस्ट में पांच विकेट चटकाने वाले और हैट्रिक हासिल करने वाले सबसे युवा टेस्ट गेंदबाज बने थे। इफ्तिकार ने पिछले सत्र में दो टेस्ट, दो एकदिवसीय और सात टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

Babar Azam confirmed Pakistan ODIs and T20Is Skipper, PCB released central contract list
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : Social Media

इन खिलाड़ियों को मिली जगह

पाकिस्तान के लिए 2019-2020 सत्र में 18 टेस्ट और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को ए वर्ग में जगह मिली है जबकि आबिद अली, मोहम्मद रिजवान और शान मसूद को बी वर्ग में शामिल किया गया है। पीसीबी ने उभरते हुए खिलाड़ियों का नया वर्ग तैयार किया है और इसमें हैदर अली और तेज गेंदबाज हारिस राऊफ और मोहम्मद हसनैन को शामिल किया है।

  • वर्ग ए: अजहर अली, बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी
  • वर्ग बी: आबिद अली, असद शाफिक, हारिस सोहेल, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, शादाब खान, शान मसूद और यासिर शाह
  • वर्ग सी: फखर जमां, इफ्तिकार अहमद, इमाद वसीम, नसीम शाह और उस्मान शिनवारी
  • एमर्जिंग खिलाड़ी वर्ग: हैदर अली, हारिस राऊफ और मोहम्मद हसनैन
विज्ञापन
विज्ञापन
Babar Azam confirmed Pakistan ODIs and T20Is Skipper, PCB released central contract list
सरफराज अहमद - फोटो : ट्विटर

टीम से बाहर चल रहे हैं सरफराज अहमद

पीसीबी ने पिछले साल अगस्त में सूची से मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक जैसे खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था, जबकि सिर्फ 19 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध प्रदान किया था। पिछले अनुबंध में सरफराज को बाबर आजम और यासिर शाह के साथ 'A' श्रेणी में रखा गया था।  नवंबर 2019 के बाद से हालांकि चयनकर्ताओं ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज से कप्तानी वापस लेने के साथ सभी प्रारूपों की टीम से भी बाहर कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed