फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam broke Imran Khan record check odi captain record including ms dhoni virat kohli Virender Sehwag sachin tendulkar and rohit sharma

Babar Azam Record: बाबर आजम ने इमरान खान का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन धोनी-कोहली से दूर रह गए

Fri, 01 Apr 2022 02:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 01 Apr 2022 02:35 PM IST
सार

बाबर ने शतक लगाकर पाकिस्तान को दूसरे वनडे में जीत दिलाई। तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार (31 मार्च) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 114 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
Babar Azam broke Imran Khan record check odi captain record including ms dhoni virat kohli Virender Sehwag sachin tendulkar and rohit sharma
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम जब भी बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं कोई न कोई नया रिकॉर्ड बना देते हैं। पहले सचिन तेंदुलकर और फिर विराट कोहली के बारे में ऐसा कहा जाता था। बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार (31 मार्च) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 114 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान पूर्व कप्तान इमरान खान के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, बाबर इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके।
विज्ञापन


बाबर ने शतक लगाकर पाकिस्तान को दूसरे वनडे में जीत दिलाई। तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। पाकिस्तान की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ियों में बाबर के बाद इमरान खान हैं। इमरान ने 1990 में ब्रिस्बेन के मैदान पर 82 रन बनाए थे। उनसे पहले 1987 में जावेद मियांदाद ने शारजाह के मैदान पर नाबाद 74 रनों की पारी खेली थी। 
विज्ञापन

Babar Azam broke Imran Khan record check odi captain record including ms dhoni virat kohli Virender Sehwag sachin tendulkar and rohit sharma
बाबर आजम और इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पाकिस्तानी कप्तान (वनडे)
खिलाड़ी रन मैदान साल
बाबर आजम 114 लाहौर 2022
इमरान खान 82 ब्रिस्बेन 1990
जावेद मियांदाद 74* शारजाह 1987
इंजमाम उल हक 72 लॉर्ड्स 2004
मोहम्मद हफीज 72 मेलबर्न 2017

Babar Azam broke Imran Khan record check odi captain record including ms dhoni virat kohli Virender Sehwag sachin tendulkar and rohit sharma
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी शीर्ष पर हैं। माही ने 2013 में मोहाली के मैदान पर कंगारू टीम की बखिया उधेड़ दी थी। तब उन्होंने नाबाद 139 रन बनाए थे। धोनी के बाद इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स का नंबर आता है। उन्होंने जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में नाबाद 136 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान (वनडे)
खिलाड़ी देश रन मैदान साल
महेंद्र सिंह धोनी भारत 139* मोहाली 2013
एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 136* हरारे 2014
फाफ डुप्लेसिस दक्षिण अफ्रीका 125 होबार्ट 2018
विराट कोहली भारत 123 रांची 2019
सनथ जयसूर्या श्रीलंका 122 सिडनी 2003
विज्ञापन

Babar Azam broke Imran Khan record check odi captain record including ms dhoni virat kohli Virender Sehwag sachin tendulkar and rohit sharma
सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो बतौर कप्तान सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है। टीम इंडिया के लिए कुछ मैचों में कप्तानी करने वाले सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में इंदौर के मैदान पर 219 रन बनाए थे। उनके बाद इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नंबर आता है। हिटमैन ने 2017 में मोहाली क्रिकेट ग्राउंड पर श्रीलंका के खिलाफ 208 रन बनाए थे।

सहवाग और रोहित के बाद इस लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या का नाम आता है। इस विस्फोटक बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ साल 2000 में शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर 189 रन बनाए थे। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1999 में हैदराबाद में 186 रनों की पारी खेली थी। विवियन रिचर्ड्स सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने कराची के नेशनल स्टेडियम में 1987 में श्रीलंका के खिलाफ 181 रन ठोके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed