{"_id":"34c93fa8-21dd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"azhar-says-virat-should-give-captainship-of-indian-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट को जितनी जल्द जिम्मेदारी मिलेगी उतना अच्छा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट को जितनी जल्द जिम्मेदारी मिलेगी उतना अच्छा
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Oct 2012 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को जल्द से जल्द कप्तानी दिए जाने के पक्ष में हैं। अजहर का मानना है कि यही समय है विराट इस वक्त बहुत अच्छा कर रहे हैं। उन्हें वन-डे या ट्वंटी-20 में धोनी के स्थान पर कप्तानी की जिम्मेदारी दिए जाना ठीक रहेगा।
विज्ञापन
यही नहीं देश के सबसे सफल कप्तानों में से एक अजहर यह भी मानते हैं कि सचिन तेंदुलकर पर अब उम्र हावी हो चली है। उनके रिफ्लेक्सेस कमजोर हो रहे हैं। उनके लगातार बोल्ड होने का कारण भी यही है। लेकिन उन्हें सिर्फ एक अच्छी पारी की जरूरत है। इसके बाद उनका बल्ला फिर बोल उठेगा।
विज्ञापन
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर फार्मूला वन का मजा लेने आए अजहर टीम रेड बुल को सपोर्ट कर रहे थे। उन्होंने ‘अमर उजाला’ से पहले ही कह दिया था कि इस टीम के सेबेस्टियन वेटल जीतेंगे। बाद में यही हुआ। आर्यटन सेना और माइकल शूमाकर के फैन अजहर ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में कहा कि विराट कोहली उनकी नजर में सही च्वाइस हैं। वह उन्हें धोनी के विकल्प के रूप में सही मानते हैं।
विज्ञापन
अजहर कहते हैं कि यह खुद सचिन भी जानते हैं कि उम्र उन पर हावी हो रही है और उनके रिफ्लेक्सेस कमजोर हो रहे हैं। लेकिन उन्हें यह पूरा विश्वास है कि उनके बल्ले से निकली एक अच्छी पारी उनके कैरियर को वापस पटरी पर ले लाएगी।
उनका कहना है कि सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलने से पहले मुंबई के लिए रणजी टीम में उतरने का सही फैसला लिया है। यह फार्म पाने का सही प्लेटफार्म है। वह यहां तक कहते हैं कि सचिन ही क्यों भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों का रणजी में खेलना अनिवार्य किया जाना चाहिए।
रही बात भारत का दौरा करने वाली इंग्लैंड टीम की तो भारत को उन्हें हराने के लिए हर संभव घरेलू स्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करनी चाहिए। यही इंग्लैंड ने अपने यहां भारत के खिलाफ किया था। उन्हें टर्निंग ट्रैक पर उतारना चाहिए। इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिनरों को खेलने में कमजोर हैं। साथ ही भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण भी कमजोर है। स्पिनरों के सहारे भारतीय टीम इंग्लैंड से अपना बदला ले सकती है।