फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Axar Patel ruled out of the first test vs England Shahbaz Nadeem and Rahul Chahar have been added to the squad

मैच से ठीक पहले भारत के लिए झटका, चेन्नई टेस्ट से बाहर हुआ यह स्पिनर

Fri, 05 Feb 2021 08:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 05 Feb 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
Axar Patel ruled out of the first test vs England Shahbaz Nadeem and Rahul Chahar have been added to the squad
अक्षर पटेल - फोटो : getty

चेन्नई टेस्ट शुरू होने से चंद घंटे पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा है। स्पिनर अक्षर पटेल चोटिल होकर मुकाबले से बाहर हो गए हैं, उन्हें घुटनों में दिक्कत है। पटेल को रविन्द्र जडेजा के विकल्प के तौर पर प्लेइंग इलेवन में तय माना जा रहा था। अब शाहबाज नदीम और राहुल चाहर को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

 

अब टीम इंडिया चेन्नई में तीन स्पिनरों के साथ उतर सकती है, ऐसे में आर अश्विन और कुलदीप यादव के साथ अब वाशिंगटन सुंदर भी अंतिम 11 में खेलते दिख सकते हैं। सुंदर ने हाल में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था और अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से काफी प्रभावित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ पेटीएम टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच से बाहर हो गए हैं। गुरुवार को टीम के वैकल्पिक अभ्यास सत्र के दौरान उनके बाएं घुटने में दर्द था। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका उपचार कर रही है। अभी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। वह पहले मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।'

अक्षर को हरफनमौला रविंद्र जडेजा के विकल्प के तौर पर चुना गया था। जडेजा चोट के कारण टीम से बाहर हैं। विज्ञप्ति में कहा गया, 'चयन समिति ने स्पिनर शाहबाज नदीम और राहुल चाहर को टीम में रखा है। दोनों स्टैंडबाय होने के कारण टीम के साथ अभ्यास कर रहे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed