फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा 2018: विराट कोहली के लिए बेहद लकी रहा यह साल, किया हर मैदान फतह

Mon, 24 Dec 2018 02:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 24 Dec 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Year 2018 was full of success for Virat Kohli

साल 2018 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। महज सात दिन बाद नया साल माने 2019 का आगाज हो जाएगा। ऐसे में उन लम्हों को याद करना जरूरी है, जिन्होंने 2018 यादगार बना दिया। खेलों के लिहाज से यह साल मिला-जुला रहा। जहां घरेलू दौरों पर भारतीय टीम ने झंडे गाड़े तो विदेशी सीरीज में हार झेलनी पड़ी।

AUSvIND: Year 2018 was full of success for Virat Kohli

मगर इस पूर्णिमा-अमावस के बीच जो एक तारा बेझिझक चमकता रहा, वह है भारतीय कप्तान विराट कोहली। विराट ने लगभग हर मैच के साथ कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम किया। टेस्ट, वन-डे समेत टी-20 में भी इस खिलाड़ी ने शतकों का अंबार लगाया।

AUSvIND: Year 2018 was full of success for Virat Kohli

वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में विराट ने ऐसी शतकीय पारी खेली कि रिकॉर्ड धड़ाधड़ उनके नाम पर दर्ज होने लगे। विराट ने एक साथ कई छोटे-बड़े रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने वनडे में अपने 10 हजार रन पूरे किए, भारतीय मैदान पर चार हजार रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल की और कैलेंडर ईयर में 11वीं पारी में ही 1000 वनडे रन का आंकड़ा छू लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Year 2018 was full of success for Virat Kohli

विराट कोहली वनडे में सबसे तेजी से 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। विराट ने 205 वीं पारी खेलते हुए ये कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (259 पारियां) के नाम पर था।

विज्ञापन
AUSvIND: Year 2018 was full of success for Virat Kohli

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पर्थ टेस्ट में विराट कोहली ने तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड को तोड़ा। विराट ने सबसे तेज 25 टेस्ट शतक पूरे करने के मामले में सचिन को पछाड़ा। सचिन ने 130 पारियों में 25 टेस्ट शतक पूरे किए थे, लेकिन कोहली ने 127 पारियों में यह कारनामा कर डाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed