फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND: Live Scorecard and updates from Second day of 4th Test between India Australia at Sydney

पुजारा-पंत के रिकॉर्ड शतकों से टीम इंडिया का विशाल स्कोर, ऑस्ट्रेलिया की सधी शुरुआत

Fri, 04 Jan 2019 07:29 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 04 Jan 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Live Scorecard and updates from Second day of 4th Test between India Australia at Sydney
ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा

चेतेश्वर पुजारा (193) और ऋषभ पंत (159*) के रिकॉर्ड शतक और मयंक अग्रवाल (77) व रवींद्र जडेजा (81) की धमाकेदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली पारी 167.2 ओवर में 622/7 के स्कोर पर घोषित की। 

विज्ञापन


जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। मार्कस हैरिस 19* और उस्मान ख्वाजा 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। मेजबान टीम अभी भारत के स्कोर से 598 रन पीछे है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।
विज्ञापन


टीम इंडिया को सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को हनुमा विहारी के रूप में पहला झटका लगा। ऑस्ट्रेलिया को फिरकी गेंदबाज नाथन लियोन ने यह अहम सफलता दिलाई। 42 रन के निजी स्कोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हनुमा विहार मार्नस लैबुशेन के हाथों धरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुजारा ने ऋषभ पंत के साथ छठे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को 400 रन के पार लगाया। पुजारा दोहरे शतक के बेहद करीब पहुंच चुके थे, लेकिन नाथन लियोन की एक गेंद ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।



सौराष्ट्र के बल्लेबाज ने अपनी मैराथन पारी में 373 गेंदों का सामना किया और 22 चौकों की मदद से 193 रन बनाए। पुजारा ने 9 घंटे सात मिनट क्रीज पर बिताते हुए यह पारी खेली। लियोन ने अपनी ही गेंद पर पुजारा का कैच लपका।

यहां से पंत और जडेजा ने मोर्चा संभाला और कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ली। पंत ने इस बीच लियोन द्वारा किए पारी के 132वें ओवर की तीसरी गेंद पर शॉर्ट मिड-ऑन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया और अपने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 82 गेंदों में चार चौकों की मदद से पचासा पूरा किया।

दोनों बल्लेबाजों ने खुलकर अपने शॉट्स खेले। फिर पंत ने 137 गेंदों में 8 चौके की मदद से सैकड़ा पूरा किया। उन्होंने लैबुशान द्वारा किए पारी के 150वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाकर अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जमाया। वह ऑस्ट्रेलिया में शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने।

जडेजा भी अपने रंग में नजर आए और उन्होंने लियोन द्वारा किए पारी के 159वें ओवर की चौथी गेंद लेकर अपने टेस्ट करियर की 10वीं फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 89 गेंदों में एक चौके व एक छक्के की मदद से पचासा पूरा किया।

पंत ने इसके बाद अपने 150 रन पूरे किए और जडेजा के साथ सातवें विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी भी की। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 204 रन जोड़े। लियोन की गेंद पर बोल्ड होकर जडेजा की पारी का अंत हुआ और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पारी की घोषणा कर दी। पंत ने 189 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 159 रन बनाए। जडेजा ने 114 गेंदों में सात चौके व एक छक्के की मदद से 81 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन लियोन ने चार विकेट लिए। जोश हेजलवुड को दो जबकि मिचेल स्टार्क को एक विकेट मिला।

- टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। यह पहला मौका है जब मेहमान टीम ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीन पारियां घोषित की हो।

ऐसा रहा टेस्ट मैच का पहला दिन

AUSvIND: Live Scorecard and updates from Second day of 4th Test between India Australia at Sydney

पुजारा के 150 रन पूरे

चेतेश्वर पुजारा ने पारी के 102वें ओवर में अपने 150 रन पूरे कर लिए। पुजारा पांचवे ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 150 से ज्यादा रन बनाए हैं। पुजारा के 150 रन के साथ ही विहारी के साथ उनकी 100 रन की साझेदारी भी पूरी हुई। 

इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 77, कप्तान विराट कोहली ने 23 तो उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 18 रन का योगदान दिया। इसके बाद बाद ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा सरीखे खिलाड़ियों को भी बल्लेबाजी के लिए आना है।

पहले दिन टीम इंडिया के केवल 4 विकेट गिरे। टॉस जीतकर विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया दूसरे ही ओवर में जोश हेजलवुड ने केएल राहुल को (9) के निजी स्कोर पर कप्तान टिम पेन के हाथों आउट कराया, जिसके बाद पुजारा और मयंक की 116 रनों की साझेदारी ने टीम इंडिया को मजबूती दी।

मयंक ने 77 रनों की शानदार पारी खेली थी। मगर अपने करियर का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर बनाने के बाद वे नाथन लियोन की गेंद पर अपना आसान कैच दे बैठेे। इसके बाद कप्तान विराट (23) और अजिंक्य रहाणे ज्यादा देर पुजारा का साथ नहीं दे सके, लेकिन दिन के अंत तक हनुमा विहारी के साथ मिलकर पुजारा ने अपना शतक पूरा करने के साथ ही टीम का स्कोर भी दिन का खेल खत्म होने से पहले 303 रन कर दिया था।

ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड सबसे सफल गेंदबाज हुए। उन्हें दो विकेट मिला।  वहीं मिशेल स्टॉर्क और नाथन लियोन को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed