फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: इन पांच कारणों के चलते हारी टीम इंडिया, इसलिए मिली ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त

Sat, 12 Jan 2019 05:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 12 Jan 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Here is five biggest reasons of Team India in Sydney ODI Defeat

सिडनी वन-डे को ऑस्ट्रेलिया ने 34 रन से अपने नाम किया। इस तरह तीन मैच की सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पीछे हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 288 रन बनाए। जवाब में भारतीय रनबाज 9 विकेट खोकर 254 रन ही बना पाए। टीम इंडिया की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई और दबाव में वापसी नहीं कर सकी।



आइए एक नजर डाले टीम इंडिया की हार के 5 अहम कारणों पर...

AUSvIND: Here is five biggest reasons of Team India in Sydney ODI Defeat

स्लॉग ओवर्स में भारतीय गेंदबाज रहे बेअसर

अंतिम दस ओवर्स में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज 93 रन बनाने में कामयाब रहे। भुवनेश्वर ने 40 ओवर्स से पहले तक 7 ओवर्स में केवल 26 रन दिए थे, लेकिन 10 ओवर्स में उनके 66 रन गए। यानि अंतिम तीन ओवर्स में उन्होंने केवल 40 रन दे डाले। वहीं बाकी के गेंदबाज भी कोई प्रभाव नहीं डाल सके। टीम को बुमराह की कमी बुरी तरह से खली।

AUSvIND: Here is five biggest reasons of Team India in Sydney ODI Defeat

टॉप ऑर्डर फ्लॉप

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 289 रन के लक्ष्य रखा। जवाब में शिखर धवन पहले ही ओवर में चलते बने तो चौथे ओवर तक विराट कोहली (3) और अंबाती रायुडू (0) भी पवेलियन लौट गए। इस दबाव से टीम इंडिया अंत तक नहीं उबर पाई। रनरेट बढ़ता गया और टीम जीत से दूर ही होती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Here is five biggest reasons of Team India in Sydney ODI Defeat
विराट कोहली पर आत्मनिर्भरता

इतिहास गवाह रहा है कि जब-जब भारतीय टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए जीत हासिल की है, विराट कोहली के बल्ले ने रन उगले हैं। जिस मैच में वे फ्लॉप हो जाते हैं, भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ता है। सिडनी वन-डे में भी ऐसा ही हुआ शुरुआत में तीन विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम को रोहित शर्मा ने सहारा दिया, मगर जीत नहीं दिला पाए।
विज्ञापन
AUSvIND: Here is five biggest reasons of Team India in Sydney ODI Defeat

धोनी की धीमी बल्लेबाजी

चार रन पर तीन विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम को अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। रोहित को धोनी का बखूबी साथ मिला। मगर वे शुरुआत से अंत तक धीमी बल्लेबाजी ही करते रहे। माही ने 51 रन बनाने के लिए 96 गेंदे खेली। अंत में कम गेंदों में ज्यादा रन बनाने के दबाव में रोहित शर्मा भी अपना संयम खो बैठे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed