फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: वार्नर के बगैर ही उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न टेस्ट में इन 11 खिलाड़ियों का खेलना लगभग तय

Fri, 25 Dec 2020 01:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 25 Dec 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
AUSviND: Coach justin langer confirmed, Australia Will go with same playing XI unless something happens in next few days
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अगला मुकाबला मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के रूप में खेला जाना है। शनिवार से शुरू होने वाले मैच के लिए भारतीय टीम ने अपने अंतिम एकादश की घोषणा कर दी है, जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कोच जस्टिन लैंगर ने भी अपने प्लेइंग इलेवन पर स्थिति साफ कर दी है।

AUSviND: Coach justin langer confirmed, Australia Will go with same playing XI unless something happens in next few days
जस्टिस लैंगर - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने गुरूवार को कहा कि मेजबान टीम में भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए कोई बदलाव नहीं किया जाएगा बशर्ते कोई अनहोनी न घट जाए।

लैंगर ने कहा कि इतना शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम में बदलाव की जरूरत नहीं है। उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘पिछले मैच के बाद टीम में बदलाव करना दुस्साहस होगा। इस समय अगर अगले दो दिन में कोई अनहोनी नहीं होती है तो हम उसी एकादश के साथ उतरेंगे।’

AUSviND: Coach justin langer confirmed, Australia Will go with same playing XI unless something happens in next few days
ind vs aus - फोटो : फाइल फोटो

ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रृंखला शुरू होने से पहले फिटनेस समस्याओं से जूझ रही है। डेविड वार्नर ग्रोइन की चोट के कारण बाहर हैं जबकि विल पुकोवस्की को अभ्यास मैच में सिर में चोट लगी थी। तेज गेंदबाज सीन एबोट कोरोना प्रोटोकॉल के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में वार्नर के फिट नहीं होने से जो बर्न्स और मैथ्यू वेड ही पारी की शुरूआत कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSviND: Coach justin langer confirmed, Australia Will go with same playing XI unless something happens in next few days
ind vs aus - फोटो : फाइल फोटो

लैंगर ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए हर कोई सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता है। यह प्रतिस्पर्धा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए अच्छी है। सभी खिलाड़ियों को अपनी जगह बनाए रखने के लिए अच्छा खेलना होगा।’
 

विज्ञापन
AUSviND: Coach justin langer confirmed, Australia Will go with same playing XI unless something happens in next few days
aus vs ind - फोटो : फाइल फोटो

ऑस्ट्रेलिया टीम (संभावित एकदश):
मैथ्यू वेड, जो बर्न्स, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोस हेजलवुड 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed