इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, फैंस बुलाते थे 'बाहुबली' का कटप्पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डग बोलिंजर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। 36 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 12 टेस्ट, 39 वन-डे और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 121 विकेट लिए।
वैसे बोलिंजर इसलिए भी काफी लोकप्रिय हैं कि भारतीय क्रिकेट फैंस को वह बिलकुल बाहुबली फिल्म के किरदार कटप्पा जैसे लगते हैं। उनका एक फोटो काफी वायरल भी हुआ था। कई भारतीय क्रिकेट फैंस बोलिंजर को 'क्रिकेट का कटप्पा' के नाम से पुकारते हैं।
बोलिंजर ने 2002/03 में न्यू साउथ वेल्स की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट का डेब्यू किया और संन्यास लेने तक वह इस टीम के प्रमुख खिलाड़ी रहे। संन्यास की घोषणा के समय बोलिंजर ने 124 प्रथम श्रेणी मैचों में 411 विकेट चटकाए। 134 वन-डे में 203 विकेट जबकि 129 टी20 मैचों में 139 विकेट झटके।
बोलिंजर ने न्यू साउथ वेल्स प्रबंधन का शुक्रियाअदा किया और साथ ही खुलासा किया संन्यास के बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कुछ समय अच्छा बिताना चाहेंगे।
बोलिंजर ने कहा, 'मैं थोड़ा अप्रशिक्षित था, जिससे क्रिकेट में काफी अच्छा मौका मिला। न्यू साउथ वेल्स में मेरे पहले कप्तान स्टीव वॉ थे, जो अविश्वसनीय था। मैंने कुछ बहुत ही दिग्गज कप्तानों के नेतृत्व में खेला, जिसमें वॉ, माइकल क्लार्क और रिकी पोंटिंग का नाम शामिल हैं। एससीजी के साथ 15 से 16 सीजन तक खेलना शानदार है। मेरा सफर शानदार रहा।'
उन्होंने आगे कहा, 'इस दौरान मेरी कई लोगों से मुलाकात हुई और ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने के अपने सपने को पूरा किया। क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के सभी लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने इस सुनहरे सफर में मेरा साथ दिया। अब मेरी जिंदगी के आगे का समय पत्नी तेगन और मेरे बच्चों स्काइप व लियाम के लिए होगा। मैं आज जो कुछ भी हूं, वो इन्हीं की बदौलत हूं।'
बोलिंजर के लिए 2009-10 का सीजन सबसे शानदार रहा क्योंकि उन्हें आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में जगह मिली। इसी साल आईसीसी वन-डे टीम ऑफ द ईयर में उनका चयन हुआ। इंटरनेशनल क्रिकेट में सफलता की वजह से आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने बोलिंजर को खरीदा।
बोलिंजर ने फिर एमएस धोनी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया और चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता।