फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian streaker jailed and fined by Sri Lanka

मैच के दौरान नग्न होकर घुमना पड़ा भारी, जुर्माने के साथ जेल भी गए

Thu, 28 Jul 2016 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
Australian streaker jailed and fined by Sri Lanka
- फोटो : AFP: Lakruwan Wanniarachchi

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पल्लेकल में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच यूं तो बारिश के कारण काफी प्रभावित रहा लेकिन पहले दो दिन के खेल में ही 21 विकेटों के पतन ने मैच को रोमांचक बना दिया है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, मुकाबले के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जो दोनों टीमों के बीच रिश्ते को बिगाड़ सकते हैं। हुआ यूं कि टेस्ट मैच के दौरान एक ऑस्ट्रेलिया प्रशंसक मैदान के अंदर घुस आया और खूब हुडदंग मचाई। उसकी इस हरकत पर उस पर न सिर्फ जुर्माना लगा दिया गया बल्कि जेल भी भेज दिया गया।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी मुकाबलों के दौरान प्रशंसक नग्न अवस्था में मैदान में घुस आते हैं और वहां यह एक आम बात है। प्रशंसक पूरी तरह से नग्न होते हैं और मैदान के चारों ओर चक्कर लगाते हैं, उन्हें पकड़ना सुरक्षाकर्मियों के लिए कठिन काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद यही कारण हो कि श्रीलंका की धरती पर भी ऑस्ट्रेलिया का एक नग्न प्रशंसक (स्ट्रीकर) मैदान के अंदर घुस आया जो उसके लिए भारी पड़ गया।

एक हफ्ते के लिए जेल गया ऑस्ट्रेलियाई स्ट्रीकर

Australian streaker jailed and fined by Sri Lanka

पल्लेकल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान एक ऑस्ट्रेलियाई स्ट्रीकर (नग्न प्रशंसक) को मैदान के अंदर पूरी तरह से नग्न अवस्था में दौड़ने और नशे की हालत में सार्वजनिक स्थलों पर अमान्य व्यवहार करने का दोषी पाया गया।

बुधवार को स्थानीय अदालत ने उस कंगारू प्रशंसक पर अशोभनीय हरकत करने के कारण न सिर्फ जेल भेज दिया गया बल्कि 3 हजार श्रीलंकाई रुपये (20 डॉलर) का जुर्माना ठोंक दिया। यह पूरा मामला हुआ टेस्ट मैच के पहले दिन के तीसरे सत्र में।

इस ऑस्ट्रेलियाई की पहचान क्वींसलैंड के एलेक्सजेंडर जेम्स के रूप में हुई है। वह मैदान में खेलने वाले क्षेत्र में नग्न अवस्था में दौड़ लगाई थी जिसे पकड़ने के लिए सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कोर्ड ने उन्हें एक हफ्ते के लिए जेल भेज दिया।
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/27streaker_5799afcc284be.jpg

श्रीलंका में मैच के दौरान बारिश से खेल बाधित होने के समय इस तरह की चीजें नहीं होती हैं। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि वह शख्स सुरक्षा को भेंदते हुए मैदान के अंदर आ गया। फिर नग्न होकर पिच के पास दौड़ने लगा जिसे बारिश से बचाने के लिए कवर किया गया था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे कड़ी मेहनत के बाद पकड़ा और फिर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed