ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने टीम इंडिया पर निकाली भड़ास, फोटो ट्वीट कर बताया-'स्वीपर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये तस्वीर पिछले साल की है जब टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेते हुए झाड़ू लगाई थी। इस फोटो को फ्रीडमैन ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा कि भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तान के मैच से पहले लाहौर के स्टेडियम में झाड़ू लगा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन के इस ट्वीट के बाद भारत और पाकिस्तान के प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। पाकिस्तानी फैंस ने फ्रीडमैन के इस ट्वीट पर ठहाके लगाए, वहीं भारतीय फैंस ने फ्रीडमैन को करारा जवाब दिया।
Sweepers clean the stadium in readiness for the World XI match pic.twitter.com/QWzzW13OFc
— Worldennis XI (@DennisCricket_) September 12, 2017
Awesome Bro You Nailed It..
— SEmi Ol HaqUE :-| (@samiulhaq0123) September 12, 2017
atleast he is cleaning the place that had made him what he is today,u should also clean "Your mind"so that u can create something creative
— Bhoomika (@bhoomisandhir13) September 12, 2017
Think this is very ill quoted, @imVkohli is legend and will remain one #WorldXI welcome to Pak
— Khürråm (@1_PAK) September 12, 2017
I reject this nonsense , 💐🌹💐respect for big names ,big players of cricket ,from Pakistan.
— Ahsan (@LovePak1stan) September 12, 2017
This is not funny. I am from Pakistan and we love @imVkohli
— Shazad Muhammad Khan (@ShahzadKillah) September 12, 2017
Your words shows your upbringing, learn to respect people...
— Kevin A. Gandhi (@k_win21) September 12, 2017
Yeah mate!!! Ur Right. They are sweepers...Clean sweepers....Just did for SL now AUS's turn
— Sharad Mahana (@SharadMahana) September 12, 2017
Wow... Thanks for showing how good we indians are... We know to clean the place we worship. So keep making india proud of their culture.
— Krish De Villiers (@im_de_krish28) September 12, 2017
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वन-डे सीरीज 17 सितंबर से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। क्रिकेट फैंस को इस सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद है और ऐसा भी माना जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच जुबानी वार भी जोरदार होगा। ऐसा लग रहा है कि सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के खेल पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन के ट्विटर पोस्ट ने इसकी शुरुआत कर भी दी है।