फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australian sports journalist trolls team indias captain virat kohli

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने टीम इंडिया पर निकाली भड़ास, फोटो ट्वीट कर बताया-'स्वीपर'

Wed, 13 Sep 2017 03:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 13 Sep 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
australian sports journalist trolls team indias captain virat kohli
विराट कोहली - फोटो : twitter
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से वन-डे सीरीज का आगाज होगा, जिसके पहले शब्दों के बाण चलना शुरू हो चुके हैं। एक ऑस्ट्रेलियाई खेल पत्रकार ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत पूरी टीम की खिंचाई की है। डेनिस फ्रीडमैन नामक पत्रकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें कप्तान विराट कोहली समेत टीम इंडिया के खिलाड़ी झाड़ू लगाते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


ये तस्वीर पिछले साल की है जब टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेते हुए झाड़ू लगाई थी। इस फोटो को फ्रीडमैन ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा कि भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तान के मैच से पहले लाहौर के स्टेडियम में झाड़ू लगा रहे हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन के इस ट्वीट के बाद भारत और पाकिस्तान के प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। पाकिस्तानी फैंस ने फ्रीडमैन के इस ट्वीट पर ठहाके लगाए, वहीं भारतीय फैंस ने फ्रीडमैन को करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 


 

 

 

 

 

 

 


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वन-डे सीरीज 17 सितंबर से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। क्रिकेट फैंस को इस सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद है और ऐसा भी माना जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच जुबानी वार भी जोरदार होगा। ऐसा लग रहा है कि सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के खेल पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन के ट्विटर पोस्ट ने इसकी शुरुआत कर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed