फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian skipper Pat Cummins justified Yashasvi Jaiswal controversial dismisal in Melbourne test match

IND vs AUS: स्निको मीटर विवाद पर आया कमिंस का बयान, यशस्वी के आउट को जायज ठहराया, बोले - बल्ले से लगी थी गेंद

Mon, 30 Dec 2024 06:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 30 Dec 2024 06:54 PM IST
सार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हालांकि मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया। अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है और यशस्वी के आउट को जायज ठहराया है।

विज्ञापन
Australian skipper Pat Cummins justified Yashasvi Jaiswal controversial dismisal in Melbourne test match
पैट कमिंस - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में उस वक्त विवाद हुआ जब थर्ड अंपायर ने भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को कथित तौर पर गलत आउट दिया। इसे लेकर पूरे दिन चर्चा का बाजार गर्म रहा और कई विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हालांकि मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया। अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है और यशस्वी के आउट को जायज ठहराया है। 
विज्ञापन

क्या था विवाद?
दरअसल, भारतीय पारी के 71वें ओवर में पैट कमिंस की लेग साइड पर शॉर्ट पिच गेंद को यशस्वी ने फाइन लेग पर खेलने की कोशिश की। वह चूके और गेंद विकेटकीपर कैरी के हाथों में गई। मैदानी अंपायर ने यशस्वी को आउट नहीं दिया जिसके बाद कमिंस ने डीआरएस लेने का फैसला किया। रिप्ले में स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि गेंद यशस्वी के बल्ले का किनारा लेकर गई है या नहीं। इसके बाद स्निको मीटर से जांचा गया, लेकिन स्निको मीटर में कोई हरकत नहीं दिखी। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलट दिया और यशस्वी को आउट करार दिया। इससे वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए और कमेंट्री बॉक्स में मौजूद दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिंस बोले - तकनीक पर पूरा भरोसा जताना मुश्किल
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस मैच में 184 रनों से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। कमिंस ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अल्ट्रा एज तकनीक पर पूरा भरोसा करना मुश्किल है। वह इस बात पर सहमत थे कि उनकी गेंद यशस्वी के बल्ले को छूकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास पहुंची थी। कमिंस ने कहा, यह साफ लग रहा था कि यशस्वी ने गेंद को हिट किया है। हमने आवाज सुनी और गेंद की दिशा में बदलाव भी देखा। इसलिए यह पूरी तरह से स्पष्ट था कि उसने गेंद को हिट किया। हमने जैसे ही रिव्यू लिया आप देख सकते हैं कि उसने अपना सर झुका दिया था। यह इसकी स्वीकृति थी कि उसने गेंद को हिट किया है। आप स्क्रीन पर भी देख सकते थे कि उसने गेंद को हिट किया है।
विज्ञापन

कमिंस ने हालांकि स्पाइक का पता लगाने में अल्ट्रा एज के लिए इस्तेमाल की जा रही तकनीक की गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि किसी को अल्ट्रा एज पर पूरा भरोसा है और वास्तव में बहुत कुछ नहीं दिखा, लेकिन सौभाग्य से यह दिखाने के लिए पर्याप्त अन्य सबूत हैं कि यह स्पष्ट रूप से सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed