{"_id":"5e22b6fb8ebc3e4b636058e0","slug":"australian-open-sets-air-pollution-limit-after-anger-over-bushfire-smoke","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया ओपन में वायु प्रदूषण सीमा निर्धारित, मैच रेफरी तय करेंगे कब रोका जाए खेल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ऑस्ट्रेलिया ओपन में वायु प्रदूषण सीमा निर्धारित, मैच रेफरी तय करेंगे कब रोका जाए खेल
Sat, 18 Jan 2020 01:12 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन ओपन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ओपन के आयोजकों ने क्वालीफाईंग के दौरान जहरीले धुएं को लेकर कड़ी आलोचना के बाद शनिवार को वायु गुणवत्ता रेटिंग के मानक तय किए। इससे अब यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कब खेल रोकना है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के कारण मेलबर्न की वायु गुणवत्ता मंगलवार को दुनिया में सबसे खराब आंकी गई थी तथा बुधवार को इसमें मामूली सुधार हुआ था। लोगों और उनके पालतू पशुओं को घर के अंदर ही रहने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम के क्वालीफाईंग मैच पूर्ववत होते रहे।
विज्ञापन
स्लोवेनिया की डालिला जाकुपोविच को लगातार खांसी के कारण मैच से हटना पड़ा, जबकि ब्रिटेन के लियाम ब्राडी ने दावा किया कि कई खिलाड़ियों को अस्थमा का उपचार करवाना पड़ा। लगातार आलोचनाओं के बाद आयोजकों ने मेलबर्न पार्क के निगरानी केंद्रों द्वारा मापे गए प्रदूषकों के आधार पर शनिवार को पांच स्तरीय वायु गुणवत्ता रेटिंग जारी की।
विज्ञापन
अगर ‘पार्टिकुलेट मैटर रेटिंग’ (पीएम 2.5) 200 तक पहुंचता है तो खेल रोक दिया जाएगा। यदि यह 97 से 200 के बीच रहता है तो चिकित्सक और आयोजक इस पर विचार करेंगे कि क्या मैच जारी रखना चाहिए।
मैच रेफरी को अगर लगता है कि खेल रोक देना चाहिए तो वह ऐसा कर सकता है। नियम सभी बाहरी कोर्ट पर लागू होगा जबकि ग्रैंडस्लैम के तीन एरेना में तभी तक खेल रोका जाएगा जब तक कि उन्हें छत से ढक नहीं दिया जाता।