फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian megan schutt first woman cricketer to take two hat tricks in short format cricket

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन की हैट्रिक, लगातार तीन विकेट लेकर रचा इतिहास

Thu, 12 Sep 2019 04:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 12 Sep 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Australian megan schutt first woman cricketer to take two hat tricks in short format cricket
मेगन स्कट - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मेगन स्कट ने यहां वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया जिसकी बदौलत सफेद बॉल क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। मेगन (24 रन देकर तीन विकेट) ने वेस्ट इंडीज के पुछल्ले खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा, जिससे वह वन-डे में हैट्रिक लेने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बन गईं।

विज्ञापन


मेगन की इस उपलब्धि से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज टीम को महज 180 रन पर समेट दिया। बाद में 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हीली (61) और कप्तान मेग लैनिंग (59) के अर्धशतकों से पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में बुधवार को मेजबान टीम को आठ विकेट से शिकस्त देकर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 31.1 ओवर में 2 विकेट पर 182 रन बनाकर मुकाबला जीता। 26 साल की मेगन स्कट ने 9.3 ओवर तक कोई भी विकेट हासिल नहीं किया था, लेकिन उन्होंने अगली तीन गेंद में चिनेल हेनरी, करिश्मा रामहाराक और एफी फ्लेचर को आउट कर यह कारनामा हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेगन स्कट ने पहली हैट्रिक पिछले साल मार्च में भारत के खिलाफ टी-20 मैच में हासिल की थी। इसमें उन्होंने मुंबई में ब्रेबोर्न स्टेडियम में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, कप्तान मिताली राज और दीप्ति शर्मा को आउट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed