फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian captain Pat Cummins feels confident about returning for the upcoming third Ashes Test in Adelaide

Ashes: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे पैट कमिंस? ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने वापसी पर दी जानकारी

Sat, 06 Dec 2025 04:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Dec 2025 04:45 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से मैदान पर वापसी के संकेत दिए हैं। कमिंस फिलहाल चोट के कारण मैदान से बाहर चल रहे हैं।

विज्ञापन
Australian captain Pat Cummins feels confident about returning for the upcoming third Ashes Test in Adelaide
पैट कमिंस - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में खेलने के लिए आश्वस्त हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जाएगा। 32 साल के कमिंस पहले दो टेस्ट मैच से बाहर रहे क्योंकि वह चोट से समय पर नहीं उबर सके थे। पहले दो मैच में बाहर रहने के बाद कमिंस ब्रिसबेन में नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए नजर आए। 
विज्ञापन

नेट्स पर कमिंस ने की गेंदबाजी
कमिंस ने ब्रिसबेन में एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान नेट्स पर काफी देर गेंदबाजी की। कमिंस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह 17 दिसंबर से एडिलेड ओवल में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के दौरान वापसी करेंगे। कमिंस ने कहा, सबसे पहले हां मुझे एडिलेड टेस्ट तक ठीक हो जाना चाहिए। मैं रविवार को देखूंगा और फिर हम एडिलेड जाएंगे। अगर कोई दिक्कत नहीं हुई, तो मैं जाने के लिए तैयार हू। शरीर बहुत अच्छा महसूस कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिंस ने यह भी बताया कि वह ब्रिसबेन में दूसरे एशेज टेस्ट में खेलने के कितने करीब थे। कमिंस ने कहा, शरीर बहुत अच्छा महसूस कर रहा है, मैं 100 प्रतिशत गेंदबाजी कर रहा हूं। चोट से वापसी करते समय सबसे बड़ा सवाल यह है कि हम गेंदबाजी करते हैं और कुछ दिन आराम करते हैं, ठीक होते हैं और फिर गेंदबाजी करते हैं। मैंने लगातार गेंदबाजी नहीं की है, इसलिए टेस्ट मैच में जाने से पहले सबसे जोखिम वाली बात यह है कि आपसे लगातार दो दिन, शायद लगातार तीन दिन, और संभवतः काफी ओवर गेंदबाजी करने की उम्मीद की जाती है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed