फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian captain Mitchel Marsh claim that team faces short of players for T20 World Cup practice matches

T20 World cup: खिलाड़ियों की कमी से जूझ रही है ऑस्ट्रेलियाई टीम? टूर्नामेंट से ठीक पहले कप्तान ने किया खुलासा

Mon, 27 May 2024 02:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 27 May 2024 02:09 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया बुधवार को नामीबिया और शुक्रवार को त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगा लेकिन उनके पास दो मैचों के लिए सिर्फ आठ खिलाड़ी उपलब्ध हो सकते हैं क्योंकि उनमें से अधिकांश आईपीएल प्लेऑफ में खेलने के बाद ब्रेक लेंगे।

विज्ञापन
Australian captain Mitchel Marsh claim that team faces short of players for T20 World Cup practice matches
मिचेल मार्श - फोटो : ICC

विस्तार

टी20 विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और सभी टीमें इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अपनी कमर कस चुकी हैं। भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुआई में न्यूयॉर्क पहुंच चुकी है जहां टीम को पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला खेलना है। दूसरी ओर, खिताब की प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलियाई टीम भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। हालांकि, टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि कंगारू टीम को खिलाड़ियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है और आईपीएल तथा टी20 विश्व कप के बीच कम समय के कारण अभ्यास मैचों में सहायक स्टाफ के सदस्यों को स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतारने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को खेलने है दो अभ्यास मैच
ऑस्ट्रेलिया बुधवार को नामीबिया और शुक्रवार को त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगा लेकिन उनके पास दो मैचों के लिए सिर्फ आठ खिलाड़ी उपलब्ध हो सकते हैं क्योंकि उनमें से अधिकांश आईपीएल प्लेऑफ में खेलने के बाद ब्रेक लेंगे। पैर की मांसपेशियों की चोट से उबर रहे कप्तान मिशेल मार्श का भी नामीबिया के खिलाफ खेलना तय नहीं है। उन्होंने कहा, हमारे पास खिलाड़ियों की कमी होगी, लेकिन यह अभ्यास मैच है। जिन खिलाड़ियों को खेलने की जरूरत है वे खेलेंगे और हम फिर वहां से तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी आईपीएल फाइनल टीमों का थे हिस्सा
आईपीएल फाइनल रविवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, पैट कमिंस और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मिचेल स्टार्क खेले थे। इन तीनों के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने वाले कैमरन ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल इस हफ्ते के अंत में ही बारबाडोस में विश्व कप टीम के साथ जुड़ेंगे, जबकि लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खेलने वाले मार्कस स्टोइनिस के भी नामीबिया के खिलाफ अभ्यास मैच के बाद ही त्रिनिदाद पहुंचने की उम्मीद है। रिजर्व खिलाड़ी जैक फ्रेजर-मैकगर्क और मैट शॉर्ट भी पांच जून को ओमान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 विश्व कप मैच के बाद टीम से जुड़ेंगे। 
विज्ञापन

खिलाड़ियों को ब्रेक देने के पक्ष में हैं मार्श 
मार्श ने कहा, लचीला होना महत्वपूर्ण है। जो खिलाड़ी आईपीएल में रहे हैं, वे काफी क्रिकेट खेल रहे हैं। हमने उन्हें अपने परिवार से मिलने, तरोताजा होने और इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए अपने घर पर कुछ दिन बिताने को प्राथमिकता दी है। अंतत: हम अपने 15 खिलाड़ी पा लेंगे लेकिन यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हम उन्हें ब्रेक दें, भले ही यह घर पर केवल कुछ दिनों के लिए ही क्यों ना हो, यह वास्तव में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed