{"_id":"5f2b8b680362017b95090475","slug":"australian-batsman-steve-smith-wants-to-win-test-series-in-india-and-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतना चाहते हैं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतना चाहते हैं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ
Thu, 06 Aug 2020 10:17 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अपने करियर को अलविदा कहने से पहले दो चुनौतियों को पार करना चाहते हैं। पहली चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को एशेज में उसी के घर में हराना और दूसरी भारत में टेस्ट सीरीज जीतना। स्मिथ ने कहा,‘ये दोनों बड़े पहाड़ हैं जिन्हें चढ़ना है। अगर आप ऐसा कर सकते हो तो यह काफी विशेष होगा। उम्मीद करता हूं कि मैं ऐसा कर पाऊं, देखते हैं कि हम कैसा करते हैं।
विज्ञापन
मेरी उम्र भी अब बढ़ रही है। नहीं जानता कि कितने और साल का क्रिकेट बचा है और कुछ नहीं कह सकते कि भविष्य में क्या है। लेकिन इन चीजों का लक्ष्य बना रहेगा, यह निश्चित है।’ ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल इंग्लैंड में 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद एशेज बरकरार रखी, लेकिन ओवल में अंतिम टेस्ट में मिली हार अब भी स्मिथ को कचोटती है। वह चार टेस्ट मैचों में 110.57 औसत से 774 रन बनाकर सीरीज के स्टार रहे थे।
विज्ञापन
31 साल के इस खिलाड़ी ने 2017 में भारत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान तीन शतक जड़े थे लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 1-2 से हार गई थी। कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम पर टेस्ट में जीत उनकी सूची में सबसे ऊपर है। ऑस्ट्रेलिया को अक्तूबर 2022 में भारत का दौरा करना है।
विज्ञापन